फरियादियों को दोबारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में न आना पड़े, शिकायत मिलते ही करायें त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: मण्डलायुक्त

* सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील कक्षों का किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक
* महत्वाकांक्षी ब्लॉक मड़ावरा कार्यालय में प्रेरणा शॉप का फीता काटकर किया शुभारंभ/लोकार्पण
* बेहतर प्रयास की प्रसंशा करते हुए प्रत्येक ब्लॉक कार्यालय व थाना एवं चौकी पर प्रेरणा शॉप खोलने के दिए निर्देश
* संतवांसा में नवििर्मत वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी खेल मैदान का किया शुभारंभ/लोकार्पण
* जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ स्वंय खेलकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन
ललितपुर।
शासन के निर्देशानुसार प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने व आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त झांसी मण्डल, झांसी बिमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद की दूरस्त तहसील मड़ावरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतें सुनीं और मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण भी कराया। इसके साथ ही उन्होंने तहसील का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा तथा विकास कार्यों की समीक्षा हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। मण्डलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त आकांक्षी ब्लॉक मड़ावरा के कार्यालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित होने वाले प्रेरणा शॉप एवं ग्राम सतवांसा में नवनिर्मित वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी खेल मैदान का फीता काटकर शुभारंभ एवं लोकार्पण किया और जिलाधिकारी की इस पहल की प्रसंशा करते हुए इसे व्यापक स्तर देने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम की श्रंखला में मण्डलायुक्त ने तहसील मड़ावरा के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर राजस्व व प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल की समीक्षा करते हुए सभी प्रकार के लंबित वादों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने, पत्रावलियों को अद्यावधिक करने व तहसील कक्षों में पर्याप्त सफाई के साथ आमजन के लिए पेयजल व बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इसके उपरान्त उन्होंने सभाकक्ष में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए जनशिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया और मौके पर ही सम्बंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर निस्तारण कराया और शेष शिकायती पत्रों को विभागीय अधिकारियों को सौंपकर अगले सम्पूर्ण समाधान दिवस के पहले निस्तारण कराने के निर्देश दिये ताकि किसी भी फरियादी को दोबारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने की जरूरत न पड़े।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:* –
तहसील ललितपुर में कुल 23 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 03, पुलिस के 06, विद्युत के 05, विकास का 01 तथा अन्य विभागों के 08 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील तालबेहट में कुल 54 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 14, पुलिस के 21, विद्युत के 03, नगर पंचायत का 01 तथा अन्य विभागों के 15 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील महरौनी में कुल 18 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 09, पुलिस का 01, विकास विभाग का 01, पूर्ति विभाग का 01, विद्युत के 02, नगर पंचायत का 01 तथा अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील पाली में कुल 23 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 16, पुलिस का 01, चकबंदी के 05 तथा विद्युत विभाग का 01 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील मड़ावरा में कुल 167 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 50, पुलिस के 30, विकास के 20, सिंचाई के 20, पूर्ति के 05, विद्युत के 05, कृषि के 05, जल निगम के 10, एलडीएम के 05, समाज कल्याण के 10 तथा अन्य विभागों के 07 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
*प्रेरणा शॉप -* सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त मण्डलायुक्त खण्ड विकास कार्यालय मड़ावरा पहुंचे, यहां पर उन्होंने प्रेरणा शॉप का फीता काटकर शुभारंभ एवं लोकार्पण किया और जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए स्वयं सहायता समूहों के इस प्रयास को व्यापकता देने के लिए प्रत्येक विकास खण्ड व प्रत्येक थाना एवं चौकी पर प्रेरणा शॉप खोले जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पादों को देखा और उनकी पं्रसशा की, साथ ही ठण्डे पानी का घड़ा खरीदकर प्ररेणा शॉप पर बिक्री की शुरुआत की।
खेल मैदान – इसके उपरान्त मण्डलायुक्त ने ग्राम सतवांसा में नवनिर्मित वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी खेल मैदान का का फीता काटकर शुभारंभ व लोकार्पण किया और स्वयं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने खेल मैदान को देखकर जिला प्रशासन की प्रसंशा की और कहा कि इससे न सिर्फ ग्रामीण प्रतिभा को निखरने का मौका मिलेगा, बल्कि उनके सपनो को पंख भी लगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, एडीएफओ सत्येन्द्र तोमर, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, उप जिलाधिकारी मड़ावरा शैलेन्द्र चौधरी, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मड़ावरा व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




