अंजनी धाम मेले में गूंजा भक्ति का स्वर, जवाबी कीर्तन मुकाबले ने बांधा समां

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम कुम्हेड़ी में आयोजित श्री मां अंजनी धाम मेले के तृतीय दिवस पर रात्रिकालीन बेला में भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में आयोजित शानदार जवाबी कीर्तन मुकाबले ने देर रात तक श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा।
इस भव्य आयोजन में कीर्तन कलाकार मुकेश मुढुल एंड पार्टी (उरई, बुंदेलखंड) एवं कु. कमलेश्वरी कंचन एंड पार्टी (छतरपुर) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, वहीं अतिथि कलाकार के रूप में सुप्रसिद्ध जयसिंह राजा ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संजय भौडेले (पूर्व प्रधान, तहसील ब्यूरो दैनिक जागरण) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में हाकिम सिंह (प्रधान किसरदा), दीपू प्रधान, अनुज अवस्थी (मेला चौकी प्रभारी), अभिषेक सिंह (कस्बा चौकी प्रभारी) सहित महरौनी मीडिया से सूर्यकांत त्रिपाठी, शैलेन्द्र नायक, आनंद त्रिपाठी, निशु दुबे, धर्मेंद्र सिंह छायन, धर्मेंद्र राजा बारोन, कृपाल गौतम, ऋषि तिवारी, सुरेश पुरोहित एवं अवधेश नायक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां अंजनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात मां अंजनी धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सभी अतिथियों एवं कलाकारों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की।
कीर्तन के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
मेला समिति में प्रमुख रूप से दिनेश विदुआ, मुकेश श्रीवास्तव, संतोष निरंजन (नेताजी), धनीराम टिकरिया, संतोष पटेल, मुन्ना निरंजन, रामशरण दीक्षित, संदीप मिश्रा, बृजेश खरे, रामजी श्रीवास्तव, शिवचरन निरंजन, संजय मिश्रा, निरंजन, कृपाल प्रजापति, करन कुशवाहा, रवि रजक, बलराम कुशवाहा, जानू नामदेव एवं गुड्डे कुशवाहा सहित अनेक लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी एवं दिनेश विदुआ ने संयुक्त रूप से किया।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




