सम्पूर्ण समाधान दिवस में 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 3 का मौके पर निस्तारण

महरौनी,ललितपुर –
तहसील महरौनी सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 9, पुलिस से 1, विकास से 1, पूर्ति से 1, विद्युत से 2, नगर पंचायत से 1 तथा अन्य विभागों से 3 प्रार्थना पत्र शामिल रहे।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह सहित समस्त थानों के थानाध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




