जयंतीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मपर्वमहरौनीमेलाललितपुर

अंजनी धाम मेला महोत्सव 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जवारों का हुआ भव्य पूजन

महरौनी (ललितपुर)।
बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित अंजनी धाम में विराजित चमत्कारिणी श्री श्री 1008 अंजनी माता के चरणों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला महोत्सव 2026 का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है।
मेला महोत्सव के दूसरे दिन हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया, प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात्रि लगभग एक बजे तक लगातार जारी रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माँ अंजनी के दरबार में जवारों का विसर्जन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मेले के मार्गों पर भक्तगण बुंदेली लोकसंस्कृति की छटा बिखेरते हुए राई, सैरा और भजन-कीर्तन गाते नजर आए। वहीं रात्रिकालीन बेला में आसपास के गांवों से आई हनुमान जी की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
धार्मिक आयोजन के साथ-साथ मेले में मनोरंजन का भी विशेष आकर्षण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने झूले, सर्कस और विभिन्न दुकानों का देर रात तक आनंद लिया। हालांकि रात्रि के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने की कोशिश की गई, जिसे मेला चौकी प्रभारी ने सख्ती से नियंत्रित करते हुए स्थिति को संभाला।
महरौनी तहसील के ग्राम कुम्हेड़ी में मां अंजनी धर्मार्थ ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित यह पारंपरिक मेला 01 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक चलेगा। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जो यहां आकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे। मेला महोत्सव के दौरान रात्रिकालीन समय में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ मनोरंजन का अवसर मिल रहा है। मेले में झूले, दुकानें, पशु मेला, पार्किंग, पेयजल, विद्युत एवं अग्निशमन जैसी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button