“”बड़े हर्षोल्लास के साथ नाराहट में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव”” “हनुमान जन्मोत्सव पर कस्बा नाराहट में रही धार्मिकता की धूम”

नाराहट/ ललितपुर जिले के कस्बे नाराहट में हनुमान जन्मोत्सव पर बड़ी ही धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त श्री अनंत बलवंत हनुमंत लाल जी महराज के जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से श्रद्धा भाव एवं भक्ति पूर्वक मनाया गया। कस्बे के सभी हनुमान मंदिर में गुरुवार के सुबह से ही भीड़ लगने लगी, कलियुग के देवता कहे जाने वाले हनुमान जी के जन्म उत्सव पर सभी मंदिरों को सजाया गया, जिसमें झिरघाटी मंदिर, अमझरा मंदिर,बस स्टैंड के हनुमान मंदिर, किला कोटी,सहित सभी मंदिरों में बड़ी श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की गई।सबसे पहले हनुमान जी महराज को चोला चढ़ाकर अभिषेक पूजन कर आरती की गई और फिर प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत भक्तों द्वारा कही सुंदर कांड तो कही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
इसके बाद व्यायाम शाला हनुमान अखाड़ा द्वारा गुरुवार शाम को भक्तों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सभी भक्तों ने बड़े ही उत्साह,उल्लास से शोभायात्रा में शामिल होकर गाजे बाजे के साथ ढोल नगाड़े डीजे के साथ बस स्टेंड के हनुमान जी महराज के यहां से चलकर सारे कस्बे का भ्रमण किया। भ्रमण दौरान लोगों शोभायात्रा का स्वागत किया।व्यायाम शाला हनुमान अखाड़े द्वारा अखाड़ा करते हुए शोभायात्रा बस स्टेंड से थाने होते हुए जामनी रोड, कुरयाना मोहल्ला,फूलबाग मोहल्ले से बाजार होते हुए उद्गम स्थल जा पहुंची। बही दूसरी शोभायात्रा की परंपरा वर्षों पुरानी है जो किला के हनुमान जी महराज से चलकर सारे कस्बे से होकर जाती है और फिर उद्गम स्थल पर पहुंचती है, इस शोभायात्रा में प्रभु का चित्र लगा हुआ झंडा साथ में चलता है, और घोड़े पर पुजारी जी को बिठाया जाता है और उसमे लगे झंडे में हनुमान जी का चित्र का घर घर पूजन होता है जिसमें कस्बे के लोग पूजन करते हैं। आपको बता दें कि शोभायात्रा दौरान लोग अपने अपने घरों के सामने साफ़ सफ़ाई करते हैं पानी डालकर स्वच्छ करते हैं जब शोभायात्रा निकलती है तो प्रसाद चढ़ाते हैं। सारे कस्बा हनुमान जी के जन्म उत्सव में भक्ति में डूबा हुआ दिखा। शोभायात्रा में सैकड़ों कि तादात में लोगों ने हिस्सा लिया और बड़ी धूमधाम से श्रद्धा से भाव भक्ति में डूब कर हनुमान जी महराज का जन्मोत्सव मनाया।शोभायात्रा दौरान शोभायात्रा में पूर्व प्रधान दिलीप सोनी,अखाड़े के अध्यक्ष ग्यासी कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह, कृपेंद्र पाठक, डॉक्टर राघवेंद्र सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष नीतेश राठौर, रामभरोसे कुशवाहा आचार्य जी,आकाश पुरोहित,जितेंद्र दुबे,सर्वेश खरे, ब्रजेश कुशवाह,राहुल घोष, शैलेंद्र शर्मा, ओमी, नरेश शर्मा, दिव्यांशु पाठक,दयाराम राठौर,हल्के नन्ना सोनू,, कपिल गुप्ता,देवेंद्र कुशवाह, शिवांश शर्मा,रघुवीर राठौर,राहुल जयसवाल संजू सेन, शंभु सेन, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बही पुलिस प्रशासन में निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक वर्तमान प्रभारी राजेश यादव, उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह का.प्रवेंद्र भदौरिया, सहित अन्य पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा रहा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।।।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




