उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मपर्वललितपुर

*राजपूत कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया श्रीहनुमान जन्मोत्सव…*

ललितपुर : कॉलोनी के माता जागेश्वरी मंदिर में विराजमान श्री श्री 1008 श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महावीर प्रभु का दूध एवं जल से अभिषेक किया गया, इसके उपरांत उनको वस्त्र धारण एवं श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात समस्त कॉलोनी वासियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन आहुतियां दी गईं। इसके उपरांत मां अंजनी के लाल की आरती, स्वस्ति वाचन एवं प्रसाद वितरण हुआ। इस शुभ अवसर पर समस्त कॉलोनी वासियों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button