
ललितपुर। भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर अभिनंदनोदय तीर्थ से श्री जी की भव्य शोभायात्रा वर्णी जैन कालेज की भूमि पाण्डुकशिला पर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने श्री जी का अभिषेक कर धर्मलाभ लिया।
आज प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ से विमान जी में विराजित श्री जी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निर्धारित मार्ग से होते हुए श्री वर्णी जैन कालेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची। जहां श्रेष्ठी नरेन्द्र जैन राजश्री के मार्गदर्शन में अभिषेक शान्तिधारा आदि की मांगलिक कियाए हुई जिसमें संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सोरभ जैन, सनत कुमार, राजीव कुमार, अलोक जैन लागौन, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन देवाश जैन मडावरा, जैन पंचायत के आडीटर पं० पवन जैन अमित जैन अंतिम जैन, सनत कुमार, ललित कुमार खनियाधाना, प्रकाश चंद जैन सतरवांस परिवार द्वारा की गई।
श्री जी के अभिषेक के उपरान्त आरती रूपचंद जिनेन्द्र जैन गौरा परिवार ने भक्तिपूर्वक की। कार्यकम के प्रारम्भ में पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र अनावरण कर के दीपप्रज्जवलित किया। जबकि मंगलाचरण पलक जैन ने भक्तिपूर्वक किया। इस मौके पर जैन पंचायत के अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया ने वर्णीकालेज की भूमि पर भव्य शिक्षा के आलय स्थापना का संकल्प दोहराया। उन्होने वर्णी कालेज भूमि की विवादित स्थिति से अवगत कराते हुए कहा शीघ्र ही जैन समाज इस भूमि पर जनहित में कल्याणकारी योजनाए शिक्षा का केन्द्र बनाकर सर्व समाज के हित में कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आकाश जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन पंचायत द्वारा धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक इमलिया एवं राकेश जैन रिंकू को महावीर जयंती की संयोजना में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, अभिनन्दनोदय तीर्थ प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, शीलचंद अनौरा, महेन्द्र मडवैया, श्रयांस जैन गदयाना, प्रफुल्ल कुमार दैलवारा, पंकज जैन सिमरा, अमित जैन पुल्ली, अनंत सराफ, राजकुमारसराफ, महेन्द्र पंचमनगर, भागचंद मोदी, सुनील जरावली, पुष्पेन्द्र सिंघई, शिखरचंद जैन बंट, सुनील सराफ, संतोष जैन गदयाना आदि मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर जैन मिलन सिविल लाईन, जैन बैंकर्स फोरम द्वारा मिष्ठान वितरण एवं श्री विद्यासागर व्यायामशाला ललितपुर का विशेष सहयोग रहा। आयोजन स्थल से श्री जी विमान जी में विराजित कर निर्धारित मार्ग से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंचे उन्हें मंदिर में विराजमान किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुजन जय जयकार करते हुए चल रहे थे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




