उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मपर्वमहरौनीमेलाललितपुर

श्री 1008 मां अंजनी धाम मेला महोत्सव 2026: आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का भव्य संगम 1 से 8 अप्रैल तक,

महरौनी (ललितपुर)।
बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित अंजनी धाम में विराजित चमत्कारिणी श्री श्री 1008 अंजनी माता के चरणों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम कुम्हेड़ी में मां अंजनी धर्मार्थ ट्रस्ट (रजि0) के तत्वाधान में यह पारंपरिक मेला 01 अप्रैल (बुधवार) से 08 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे।
मेला महोत्सव में आयोजन के दौरान रात्रिकालीन बेला में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर प्राप्त होगा। आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
01 अप्रैल 2026: ध्वजा रोहण (सायं 5 बजे), 02 अप्रैल 2026: श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं जवारे, 03 अप्रैल 2026: जवाबी कीर्तन मुकाबला
श्री मुकेश मुढुल एंड पार्टी (उरई, बुंदेलखंड)
कु. कमलेश्वरी कंचन एंड पार्टी (छतरपुर), 04 अप्रैल 2026: भजन संध्या, 05 अप्रैल 2026: लोकगीत एवं लोकगायन,
श्री बलराम यादव (लल्ला)
विनीता कुशवाहा एंड पार्टी (खरगापुर)
श्री स्वामी यादव, वसंती विश्वकर्मा एंड पार्टी (छतरपुर) आदि कार्यक्रम के साथ मनोरंजन हेतु मेले में हर प्रकार के झूले, हर प्रकार की दुकानें, एवं पशु मेला भी संचालित रहेगा, पार्किंग, पेय जल, विद्युत एवं अग्निशमन की व्यवस्था रहेगी, यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का भी जीवंत प्रतीक है, जहां श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button