उत्तर प्रदेशजयंतीजैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मपर्वमडावराललितपुर

महावीर जन्मोत्सव पर निकली कस्वा मड़ावरा में भव्य शोभायात्रा जैन श्रद्धांलुओं ने धूमधाम से मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव वितरित किये गए फल व मिष्ठान

मड़ावरा(ललितपुर)-जैन संत गणेश प्रसाद वर्णी जी महाराज की कर्मस्थली ग्यारह जैन मंदिरों की नगरी मड़ावरा के जैन श्रद्धांलुओं ने वर्तमान शासन नायक चौबीसवें तीर्थंकर वर्धमान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्वे की गलियों में एक भव्य रथ शोभायात्रा जुलूस निकाला गया।
         जैन धर्म की धर्मध्वजा को देश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में फहराने व् सत्य अहिंसा का पाठ सिखाकर अहिंसा परमो धर्म: की राह दिखाने वाले चौबीसवें अंतिम क्षत्रियवंशी तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के अवसर पर कस्वे में निकली भव्य रथ शोभायात्रा का शुभारंभ पुराना बाजार स्तिथ पार्श्वनाथ युगल जैन मंदिर परिसर से की गयी जो की कस्वे के मुख्य मार्ग से होते हुए वाया वेरियल चौराहा होकर महावीर विद्या विहार तक ले जाया गया जहां भगवान महावीर स्वामी की मनोहारी प्रतिमा का पुण्यार्जकों द्वारा पंडित संतोष शास्त्री जी के दिशा निर्देशन में विधिविधान पूर्वक अभिषेक एवं शांति धारा की गयी जन्मोत्सव जुलुस में सबसे आगे नन्हें मुन्ने बच्चे भगवान महावीर के सुसज्जित पालने को झुलाते हुए चल रहे थे तो वहीं नगर की संस्था श्री वर्णी संस्कार पाठशाला के नन्हें मुन्ने बच्चे अनुशासन पूर्वक नाचते गाते धर्मध्वजा लहराते हुए चल रहे थे शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव पूर्वक शुद्ध केसरिया वस्त्रों को धारण कर काष्ठ से निर्मित धर्म रथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के सम्मुख चँवर डुलाते हुए चल रहे थे रथ में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्रदीप जैन बमनोरा एवं सारथी बनने का सौभाग्य सवाई सिंघई सुनील जैन को प्राप्त हुआ रथ के पीछे समाज की युवतियों व् महिलाएं क्रमबद्ध होकर मंगलगान करते हुए चल रही थी शोभायात्रा के महावीर विद्या विहार पहुंचने के उपरांत विद्यासागर देशनाग्रह में श्री जी भगवान का जलविहार करवाते हुए भगवान महावीर जन्मोत्सव की बधाइयां प्रेषित की गयीं सामाजिक विद्वानों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों के विषय में अपने अपने विचारे साँझा किये इस अवसर पर नगर मड़ावरा निवासी स्व.सुनील जैन मिठ्या जो कि कोरोना काल के दौरान असमय ही काल के गाल में शमा गए थे उनकी प्रतिभाशाली सुपुत्री कु.हिमांशी जैन जो कि हाल ही में सम्पन्न हुयी यूपीएससी परीक्षा में चयनित हुयी है उनके परिवारीजनों को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में कस्वे के सामाजिक जनों में डॉ विरधी चंद्र जैन,डॉ राकेश जैन,राजेन्द्र जैन,अभिनंदन जैन,राजू सौंरया,चेतन जैन,मुकेश मामा,प्रियंक जैन,रानू जैन,दीपू जैन,विनोद अहिंसा,मोनू पिठोरिया,चक्रेश दुकानवाले,पंचम दुकानवाले,विक्की सिलोनियाँ सहित सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा का सहयोग रहा सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा अशोक वर्मा,कृष्ण देव यादव सहित थाना पुलिस बल मौजूद रहा।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button