भगवान महावीर जन्मोत्सव पर जैन मंदिरों में हुआ जन्माभिषेक, पालना झूला नगर में निकली नयनाभिरामक शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां, युवकों ने दिखाए करतव

ललितपुर। ललितपुर। जैन धर्म के 24वे तीर्थकर भगवान महावीर का 2625 वां जन्मजयंती महोत्सव आज नगर के जैन मंदिरों में उत्साह के साथ मनाया गया प्रातःकाल नगर में प्रभातफेरी के उपरान्त श्रीजी का अभिषेक, तीर्थकर बालक का पालाना झूला श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्वक किया।
आज प्रातःकाल सावरकर चौक स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर एवं गांधीनगर आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से नगर में प्रभातफेरी निकली जिसमें सुधासागर वालिका इण्टर कालेज डोढाघाटा पब्लिक स्कूल, शन्तिसागर जूनियर हाईस्कूल, महावीर वाल विद्या मंदिर, आचार्य विद्यासागर पाठशाला परिवार के साथ पंचायत के पदाधिकारी श्रेष्ठीजन सम्मलित हुए जिसका संयोजन धार्मिक आयोजन समिति संयोजक प्रतीक इमलया एवं राकेश जैन रिंकू, प्रभातफेरी प्रभारी प्रफुल्ल कुमार संजीव जैन लकी, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, विजय जैन के किया जिसमें भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक पालना झूला आकर्षण का केन्द्र रहा। समापन पर वीर क्लव द्वारा स्वल्पाहार सावरकर चौक पर वितरित किया। मुख्य आयोजन आदिनाथ जैन बड़ा मंदिर में हुआ जहां भौयरे वाले महावीर भगवान का अभिशेक के उपरान्त पुर्याजक परिवारों द्वारा शान्तिधारा की गई भगवान का पालना झूला में सैकडों की संख्या में श्रद्धालुजन सम्मलित हुए। वीर क्लव ललितपुर के स्वयंसेवकों द्वारा सावरकर चौक पर भोजन वितरण हुआ।
मध्यान्ह में जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर भगवान महावीर जन्मोत्सव पर नगर शोभायात्रा में व्यायामशाला के नवयुवक करतव दिखा रहे थे बुन्देली लोकनृत्य सैरा की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही। आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, स्याद्वाद वर्द्धमान सेवा संघ, जैन वीर व्यायामशाला, आदिनाथ सेवा संघ, सन्त सुधा सागर जिम्नेशियम व्यायाम शाला,वाहुवलि सेवा संघ के स्वयंसेवक जहां तरह तरह के करतव दिखा रहे थे। महिला मण्डल प्रतिभा स्थली अभिभावक परिवार, गुफा मण्डल अभिनंदनोदय तीर्थ, सुधा कलश महिला मण्डल, चन्द्र प्रभु महिला मण्डल, नन्दा सुनंद महला मण्डल, नीली श्रविका महिला मण्डल, विद्या पुनीत महिला मण्डल, जैन मिलन महिला शाखा, जिनवाणी समूह महिला मण्डल, गुरू आदर्श महिला मण्डल, महिला जैन मिलन समेत अनेकों संगठनों ने भगवान महावीर के जीवन से संबंधित आकर्षक सजीव झांकियां लगाई। स्थान स्थान पर शोभायात्रा के स्वागत में विभिन्न समाजिक संगठनों ने अपने मण्डप लगाए और सौहार्द प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में युवकों के उत्साह के साथ शोभायात्रा का आनंद भी अनूठा रहा।
घंटाघर चौक पर समर्पण समाजसेवी संस्था के संयोजन में कैम्प लगाया गया जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष डा० राजकुमार जैन, राजीव पटवारी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, हरीशकपूर टीटू, मनोज जैन पत्रकार, दीपक राठौर का संयोजन रहा। शोभायात्रा के दौरान वरिष्ठ नेता अजय जैन साइकिल के प्रतिष्ठान पर विधायक सदर रामरतन कुशवाहा,नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चन्द्र रावत, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, पूर्वजिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, दीपक चौबे,अनिल पटेरिया, बब्बूराजा बुन्देला, श्रीमति वीणा जैन, आदि ने पुष्पवर्षा की। प्रेस क्लव जिलाध्यक्ष राजीव ववेले सप्पू ने पत्रकारों की ओर से अजीता पुरा कार्यालय पर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्ग सावरकर चौक से घंटाघर चौक, पानी की टंकी से रावरपुरा चौबयाना होते हुए निकली जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, व्यापार मण्डल के प्रान्तीय नेता महेन्द्र मयूर, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, सुरेश बडैरा., देवेन्द्र श्रीवास्तव, महेश पटैरिया, जितेन्द्र वैद्य आदि मौजूद रहे।
जिसको अनुशासित करने में जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, संयोजक सनत खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन, संयोजक धार्मिक आयोजन प्रतीक इमलिया राकेश जैन रिंकू, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, आनंद जैन भावनगर, अजित जैन गदयाना, मनोज जैन बबीना, सजल जैन मनीष जैन फोटो, अमित सराफ, वीरु कडंकी, राजीव जैन गौना, शुभेन्दु मोदी, जितेन्द्र जैन राजू सुवोध जैन, सुनील जैन सर्राफ प्रमोद जैन पाय, वीरचंद सराफ, विकास सौरई, अभय जैन कैलगुवा, राकेश जैन बछरावनी, पवन जैन बाबा, आनंद जैन, संजय चौधरी, राजेन्द्रकुमार जैन, प्रदीप चौधरी, जितेन्द्र जैन,सतीश जैन बंटी के अतिरिक्त धन्यकुमार जैन सैदपुर, संजीव जेन लकी, प्रफलल्ल जैन दैलवारा का योगदान रहा।
वाक्स
महावीर जयंती दीक्षा दिवस पर गुरूओं को किया नमन
सिद्ध क्षेत्र सोनागिरि जी में संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज से जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने वाले गुणायतन प्रणेता मुनि प्रमाण सागर महाराज, समाधि सम्राट आचार्य सुमति सागर महाराज से दीक्षा लेने वाले सिंहस्थ प्रवर्तक आचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर महाराज, सराकोद्धारक आचार्य ज्ञानसागर महाराज एवं जंगल वाले वावा मुनि चिन्मय सागर महाराज के दीक्षा दिवस पर भक्तों ने नमन कर गुरू चरणों में वंदन किया।
वाक्स
भगवान महावीर जन्मोत्सव अन्तर्गत आज 31 मार्च को प्रातः 8 बजे अभिनंदनोदय तीर्थ से प्रारम्भहोकर श्री जी की शोभायात्रा वर्णी कालेज भूमि की पाण्डुकशिला पर पहुंचेगी जहां पूजन अभिषेक किया जाएगा।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




