जयंतीजैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

महावीर स्वामी जैनों के नहीं जन-जन के भगवान थे – विविक्त श्री माताजी। भगवान महावीर स्वामी जयंती पर गूंजे जियो और जीने दो के नारे। विमानोत्सव कार्यक्रम में निकली श्री जी की भव्य शोभा यात्रा।

तालबेहट(ललितपुर) सिद्ध क्षेत्र पावागिरि सहित नगर के दोनों जैन मंदिर में वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महा महोत्सव की 2625 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी। जिसमें सुबह भगवान महावीर स्वामी के पालना झूला के बाद अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन विधान का आयोजन किया गया। वहीं नगर के पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में बुंदेलखंड के प्रथम गणाचार्य विराग सागर महाराज की परम् प्रभावी शिष्या भारत गौरव आर्यिका विविक्त श्री माताजी, विप्रा श्री माता जी, वियोजना श्री माता जी, क्षुल्लिका विशुद्रण श्री माताजी के ससंघ मंगलमय सानिध्य में महावीर जयंती के अवसर पर विमानोत्सव कार्यक्रम में श्री जी की भव्य शोभा यात्रा एवं पाठशाला के बच्चों द्वारा सुन्दर झांकी निकाली गयी। जिसमें तैलीय चित्र की झांकी, विमान में श्री जी को लेकर प्रमुख पात्र, बग्गी में धर्म ध्वजा लेकर श्रावक श्रेष्ठी,आर्यिका और क्षुल्लक की वेशभूषा में पाठशाला के बच्चे, बैंड बाजों की प्रस्तुति देती महिला मण्डल, डी जे बैंड की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते युवा, मंगल गीत गाती हुई महिलाएं एवं सत्य-अहिंसा एवं जियो और जीने दो की नारे लगाते हुए पुरुष वर्ग चल रहा था। धर्माबलंबियों ने द्वार को रंगोली से सजाकर शोभायात्रा का स्वागत किया एवं श्री जी की मंगल आरती उतारी। यात्रा प्रमुख मार्गो से होती हुई वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर से वापस मंदिर जी आयी। जहाँ पं. संतोष कुमार जैन अमृत के नेतृत्व में वार्षिक कलशाभिषेक फूलमाल का आयोजन किया गया। पूज्य श्रमणी आर्यिका विविक्त श्री माताजी ने मंगल प्रवचन में धर्म का मर्म समझाते हुए वर्तमान शासन नायक जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के आदर्श जीवन चारित्र पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा बताये गये सत्य अहिंसा अपरिग्रह अस्तेय अनेकांत और ब्रह्मचर्य के मार्ग को प्रासंगिक बताया। माताजी ने कहा महावीर स्वामी जैनों के नहीं जन-जन के भगवान थे।उन्होंने सम्पूर्ण जगत को विश्व शांति की शिक्षा दी। रात्रि में महाआरती एवं भगवान महावीर स्वामी का पालना झूला का कार्यक्रम हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति, वीर सेवा दल, भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा, अहिंसा सेवा संगठन, जैन युवा सेवा संघ, अरुण मोदी, अनिल कुमार, यशपाल जैन, अजय जैन अज्जू, सजल मोदी, रितेश कुमार, सुधीर चौधरी, चक्रेश जैन, सुनील कुमार, महावीर जैन, गौतम मोदी, रोहित बुखारिया, पियूष चौधरी, विशाल जैन पावा, सौरभ पवैया, आदेश मोदी, आकाश चौधरी, सौरभ मोदी, विशाल चौधरी, अंकित जैन,अमन मोदी, मुकुल जैन, मिलनराज, सिद्धार्थ, सुनील करैरा, अनुराग मिठया, अमित कुमार, प्रिंस जैन, मयूर सहित सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button