उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरशोक सभाश्रद्धांजलि

ब्राह्मण महामंडल महरौनी ने आयोजित की शोक सभा, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रखा गया दो मिनट का मौन

महरौनी, ललितपुर।
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वाधान में महरौनी ब्राह्मण महामंडल द्वारा एक शोक सभा का आयोजन संगठन अध्यक्ष पं. राम विलास कटारे की अध्यक्षता में किया गया। शोक सभा में सिंदवाहा निवासी पं. जितेंद्र प्रताप, सत्येंद्र प्रताप भोंडेले के पूज्यनीय पिताजी पं. उमानंद भोंडेले के आकस्मिक निधन पर एवं दिगवार निवासी पं शिव कुमार, कृष्ण कुमार, ऋषि कुमार तिवारी के पूज्यनीय पिताजी पं बद्री प्रसाद तिवारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संगठन के वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वक्ताओं ने उनके समाज सेवा की भावना की सराहना की।
शोक सभा में लालाराम बाजपेई, श्री प्रकाश दीक्षित, बाबूलाल नायक, जगदीश बिरथरे, जगदीश पंडा, कमलेश पंडा, संतोष रावत, रामकुमार नायक दादा, संजय पांडेय, महेश तिवारी, जगदीश पुरोहित, दिनेश विदुआ, पुष्पेंद्र पटेरिया, बृजेश रिछारिया, रामजी दुबे, शैलेन्द्र नायक, सूर्यकांत त्रिपाठी, देवेंद्र तिवारी, संजय भोंडेले, अजय पाण्डेय, अवधेश नायक, आनंद पंडा, शशिकांत कांकर, जितेंद्र पालीवाल, दीपक तिवारी मोना, पियूष शुक्ला, प्रभाकर मिश्रा, निशु दुबे, ऋषि तिवारी सहित अनेक विप्रजन उपस्थित रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button