भगवान महावीर विधान में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़चढ़ कर भाग। महावीर जयंती पर सोमवार को निकलेगी श्री जी की भव्य रथयात्रा।

तालबेहट(ललितपुर) नगर के पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक से पूर्व पूज्य श्रमणी आर्यिका 105 विविक्त श्री माता जी के ससंघ मंगलमय सानिध्य में रविवार को पं. संतोष कुमार शास्त्री अमृत के नेतृत्व में सुबह अभिषेक शांतिधारा एवं ध्वजारोहण के बाद भगवान महावीर विधान का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पूज्य श्रमणी आर्यिका विविक्त श्री माताजी ने मंगल प्रवचन में धर्म का मर्म समझाते हुए वर्तमान शासन नायक जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम के साथ धर्म प्रभावना करते हुए भव्यता से मनाने का आह्वान किया। रात्रि में महाआरती के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं तीर्थंकर माता के 16 स्वप्न पर सुन्दर नाटिका प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दिनांक 30/03/2026 दिन सोमवार सुबह बुंदेलखंड के प्रथम गणाचार्य विराग सागर महाराज की परम् प्रभावी शिष्या भारत गौरव विविक्त श्री माताजी, विप्रा श्री माता जी, वियोजना श्री माता जी, विशुद्रण श्री माताजी के ससंघ मंगलमय सानिध्य में अभिषेक शांतिधारा पूजन विधाएवं प्रभात फेरी के बाद पूज्य श्रमणी आर्यिका के मंगल प्रवचन एवं आहारचार्य संपन्न होगी। दोपहर 1 बजे श्री जी की भव्य रथ यात्रा एवं पाठशाला के बच्चों द्वारा भव्य झांकी निकाली जाएगी, सायं 4 बजे वार्षिक कलशाभिषेक फूलमाल एवं पूज्य श्रमणी आर्यिका के मांगलिक प्रवचन होंगे। रात्रि में महाआरती एवं भगवान महावीर स्वामी का पालन कार्यक्रम होगा।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




