उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षक संगठनशिक्षण संस्थानशिक्षा

● विदाई समारोह में भावुक हो उठे बच्चें- ● कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित- ● मेधावी बच्चें हुए सम्मानित

(ललितपुर) परिषदीय विद्यालयों में सत्र 2025-2026 के समापन अवसर पर मेधावी बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है।कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरपाल कुशवाहा एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा के आतिथ्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय की छात्रा क्रांति कुशवाहा एवं राशि अहिरवार ने सरस्वती बंदना,स्वागत गीत,विदाई गीत प्रस्तुत किया।पुरस्कार वितरण समारोह के अन्तर्गत विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा भागवती कुशवाहा को इंस्पायर अवार्ड प्रतिस्पर्धा एवं रवि कुशवाहा का योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित होने पर विशेष सम्मानित किया गया।अतिथियों ने दोनों बच्चों के अभिभावकों को माला पहनाकर एवं बच्चों को शील्ड देकर एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि वार्षिक परीक्षाफल में कक्षा एक से आठवीं तक प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं सान्त्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता
में प्रतिभाग करने वाले बच्चों एवं विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया।विदाई के क्षणों में विद्यालय के कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी।इस दौरान बच्चें भावुक हो उठे।इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरपाल कुशवाहा ने कहा कि जो बच्चे प्रतिदिन विद्यालय अध्ययन करने के लिए आते हैं और विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाओं द्वारा दिया गया गृह कार्य पूर्ण करते हैं वह बच्चे पढाई में हमेशा अव्वल रहते हैं।इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीरसिंह ने कहा कि परिश्रम का फल मीठा होता है।जो बच्चें वर्षभर परिश्रम करते हैं उसका फल वर्ष के अंत में मिलता है वही बच्चें पुरस्कार की श्रेणी में अग्रणी रहते हैं।विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा भागवती कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा मुझे स्नेह मिला है उसे मैं कभी नहीं भूलूंगी।छात्र रवि कुशवाहा ने कहा कि गुरूजनों के मार्गदर्शन से ही मुझे छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता मिली है।मैं गुरूजनों का हमेशा ऋणी रहूंगा।इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीर सिंह सहायक अध्यापक देवीशंकर कुशवाहा, पुष्पेंद्र जैन,संतोष नरवरिया,अंजूलता वर्मा,प्रमोद तिवारी,राजेश पटैरिया, नीतू शर्मा,यशोदा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरपाल कुशवाहा,एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा,रामजीवन कुशवाहा,कल्यान यादव,
सीमालाल कुशवाहा, वैजनाथ,रामराजा,संतोष पाल,शिक्षक उपदेश झां,स्योचरन के अलावा बच्चों के अभिभावक,रसोइया मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन ने किया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button