ज्ञापनटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

*अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन द्वारा आज एक बैठक संपन्न की गई जिसमें संघ द्वारा एक गंभीर विषय पर निर्णय लिया गया है*

*सफाई कर्मचारियों के शोषण पर संघ का फूटा गुस्सा, फर्जी हाजिरी और कमीशनखोरी के आरोप*

*मांगें नहीं मानी तो घंटाघर पर धरना, ललितपुर से लखनऊ तक पदयात्रा की चेतावनी*

*ललितपुर*। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की है। संघ के अनुसार, नगर के विभिन्न वार्डों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सफाई कर्मचारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया गया है कि कुछ पार्षद अपने परिवार के सदस्यों के नाम एवं अपने मित्र जनो के नाम सफाई कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर में दर्ज कराकर बिना काम के वेतन दिलवा रहे हैं। वहीं, कुछ पार्षदों द्वारा स्वास्थ्य नायकों पर एबं हमारे सफाई कर्मचारियों पर दबाव बनाते हुए हर माह सफाई कर्मचारियों से कमीशन वसूली की जा रही है। जिस वजह से बार्ड बा शहर की सफाई व्यवस्था पर काफी बुरा असर दिख रहा है और यदि यह राशि नहीं दी जाती, तो संबंधित पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी से स्वा. नायको एवं बार्डो में तैनात सफाई कर्मचारियों की झूठी शिकायत कर कर्मचारियों को वार्ड से हटवाने की धमकी देते हैं।

संघ के राष्ट्रीय महासचिव वाल्मीकि कुंज बिहारी बावरा ने अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी से मांग की है कि जिन वार्डों में पार्षदों के परिवार के नाम हाजिरी रजिस्टर में दर्ज हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और उनकी जगह वाल्मीकि समाज के पात्र सफाई कर्मचारियों के वंशजों को रोजगार दिया जाए। साथ ही, जो लोग बिना कार्य किए वेतन ले रहे हैं, उनसे राशि की रिकवरी की जाए।

इसके अतिरिक्त, संघ ने सफाई कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर पर पार्षदों के हस्ताक्षर पर रोक लगाने और कमीशन प्रथा को तत्काल समाप्त करने की मांग की है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन घंटाघर प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेगा। साथ ही, यदि किसी भी सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य नायक या अन्य कर्मियों के साथ उत्पीड़न की घटना सामने आती है, तो संगठन ललितपुर से लखनऊ जनता दरबार तक पैदल यात्रा करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button