*जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा द्वारा ललितपुर जनपद में डीजल पेट्रोल के अवैध भण्डारण, कालाबाजारी के विरूद्ध चलाये गये अभियान में जनपद में विभिन्न टीमों द्वारा पेट्रोल पम्पों सहित विभिन्न स्थलों की जाँच की गयी।*

ललितपुर : जॉच दौरान पम्पों पर डीजल एवं पेट्रोल का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध पाया गया। उपजिलाधिकारी पाली द्वारा पूर्ति निरीक्षक के साथ पाली के में० पारस फिलिंग स्टेशन पाली की जाँच की गयी, जिसमें सी०सी०टी०वी० आदि के माध्यम से जॉच किया गया कि फिलिंग स्टेशन द्वारा मानकों के अनुरूप वितरण किया जा रहा है या नही। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा में० गजाधर फिलिंग स्टेशन भैसाई, में० पटेल फिलिंग स्टेशन बिरधा, में० अभिलाषा हाईवे स्टेशन बगरिया, में० मामा भान्जा बस सर्विस नाराहट एवं में० विन्धयाचल फ्यूल कम्पनी नाराहट का औचक निरीक्षण किया गया। सभी पंपों पर डीजल एवं पेट्रोल का पर्याप्त स्टाक पाया गया। उपरोक्त सभी पेट्रोल पम्पों पर जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता संबंधी बैनर अनुपलब्ध पाये गये। साथ ही में० गजाधर फिलिंग स्टेशन भैसाई का स्टाक रजिस्टर अध्यावधिक नही पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के कम में कृषि कार्य हेतु दिये जाने वाले डीजल के संबंध में रजिस्टर में० गजाधर फिलिंग स्टेशन भैसाई, में० पटेल फिलिंग स्टेशन बिरधा, में० मामा भान्जा बस सर्विस नाराहट एवं में० विन्धयाचल फ्यूल कम्पनी नाराहट उपलब्ध नही पाये गये। में० अभिलाषा हाईवे स्टेशन बगरिया पर रजिस्टर उपलब्ध पाया गया किन्तु मोबाईल नम्बर अपूर्ण पाये गये। उपरोक्त सभी पम्पों के विरूद्ध नियमानुसार कारण बताओं नोटिस निर्गत किये जा रहे है। इसी प्रकार प्रतिदिन जॉच टीमों पर पम्पों पर सघन चैकिंग की कार्यवाही की जायेगी और अनियमितता प्रकाश में आने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




