उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पुलिसटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरललितपुर पुलिस

मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक दिन की नाराहट थानाध्यक्ष बनी सान्या दुबे

नाराहट ललितपुर : शासन के निर्देशानुसार बालिकाओं में प्रशासनिक अनुभव विकसित करने के उद्देश्य व शिक्षा , सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने के लिए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज नाराहट की छात्रा सान्या दुबे को एक दिन का थानाध्यक्ष व प्रीति अहिरवार को थाना नाराहट का उपनिरीक्षक बनाया गया,
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने पुलिस के कार्यों की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी,
इस अवसर पर एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा ने फरियादियों की समस्या सुनी व उनका शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया, तथा पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए ,
थानाध्यक्ष बनी छात्रा सान्या दुबे व उपनिरीक्षक बनी प्रीति अहिरवार ने थाने के अभिलेखों का अवलोकन किया तथा प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जानकारी प्राप्त की साथ ही थाना परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की सराहना की,
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, राजेश यादव, सुनील कुमार, प्रमेन्द्र सिंह, विवेक कुमार, विद्यालय प्रबंधक उमाकांत मिश्र आदि उपस्थित रहे

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button