उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकमडावराललितपुरसामाजिक संगठन

ब्लॉक मड़ावरा में 22 हजार वयस्कों को साक्षर कर बुंदेलखंड सेवा संस्थान ने रचा इतिहास, मड़ावरा में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

* पिछड़े ब्लॉक में साक्षरता अभियान देश के विकास में योगदान है- रॉबिन सरकार, परियोजना डायरेक्टर
* कार्यक्रम में “जल है तो कल है” पुस्तक का अतिथियों ने किया विमोचन

ललितपुर।
बुंदेलखंड सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘शिक्षा प्लस’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘जन शिक्षक सम्मान समारोह एवं लर्नर सम्मेलन’ का भव्य आयोजन सरस्वती मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा परिसर में किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के दौरान साक्षर किए गए कुल 15,000 लोगों की उपलब्धि का जश्न मनाया गया। जिसमें प्रतीकात्मक रूप से 5,00 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण का लक्ष्य रखा गया। सम्मेलन में आए लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे पिछले 4 महीनों में उन्होंने क-ख-ग, गिनती और पहाड़े सीखकर अब किताबें पढ़ना शुरू कर दिया है। जन शिक्षकों ने भी फील्ड के अपने अनुभवों से अवगत कराया। साक्षर महिला- पुरुषों ने अपने- अपने सुखद अनुभव सुनाकर भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मड़ावरा रमेश यादव रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिव नाडर फाउंडेशन से शिक्षा परियोजना के डायरेक्टर रॉबिन सरकार, एडल्ट लिटरेसी परियोजना हेड विजय आनंद वर्मा और प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव संजीव झा, सरस्वती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम सिंह रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती मंदिर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. घूमन सिंह ने की। बुंदेलखंड सेवा संस्थान संस्थान के सचिव वासुदेव सिंह एवं बुंदेलखंड सेवा संस्थान टीम द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी मडावरा रमेश यादव ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “मड़ावरा ब्लॉक में जिन लोगों को साक्षर किया गया है, उनके अनुभव सुनकर सुखद अनुभूति हो रही है। यह एक अत्यंत सुखद पल एवं सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जंगली पथरीले इलाके में जहाँ रास्ता दुर्गम है जन शिक्षकों ने लोगों को लैपटॉप प्रोजेक्टर के द्वारा डिजिटल तरीके से अक्षर ज्ञान पढ़ने लिखने के लिए साक्षरता केन्द्र चला रहे हैं यह बहुत बड़ा कार्य है। सरकार की योजनाएं पात्र लोगों तक पहुंचाने में संस्थान हमारी मदद करता है मैं इसकी प्रशंसा करता हूँ। जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं जनहित के कार्यों में सहयोग करुंगा।

कार्यक्रम मे परियोजना डायरेक्टर रॉबिन सरकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश मे शिवनाडर फाउंडेशन ने तीन लाख लोगो को साक्षर किया है सरकार के साथ सहयोग करते हैं। बुंदेलखंड खण्ड सेवा संस्थान ने बाईस हजार लोगों को साक्षर किया है जिनको स्कूल जाने का मौका नहीं मिला पिछड़े ब्लॉक में साक्षरता अभियान देश के विकास में योगदान है। शिव नाडर फाउंडेशन का यह शिक्षा कार्यक्रम देश भर के विभिन्न राज्यों में प्रतिवर्ष लाखों लोगों को साक्षर करने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह ने कहा कि संस्थान इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है शासन प्रशासन के सहयोग से हजारों परिवारों की भलाई के लिए गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए अनेक रचनात्मक गतिविधियों का संचालन कर जन जागरुकता का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में सरस्वती मंदिर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. घूमन सिंह एवं सरस्वती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। अंत में संस्था के रिसोर्स कोऑर्डिनेटर सोनू कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। टीम सदस्य अभिषेक और आकाश ने अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत सम्मान सम्मान किया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button