उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकमहरौनीललितपुरललितपुर पुलिस

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

महरौनी,ललितपुर।
प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 (पार्ट-2) अभियान के अंतर्गत कोतवाली महरौनी में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह ने की।
गोष्ठी में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में महिलाएं बिना संकोच पुलिस की सहायता लें।
इस दौरान 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 181 (महिला सहायता हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा, डिजिटल सतर्कता और सामाजिक जागरूकता अपनाने की सलाह दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी निर्भय चंद एवं महिला आरक्षी कृष्णा सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button