अंजनी माता मेला: सुरक्षा, साफ-सफाई व सुविधाओं पर प्रशासन सख्त, विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

महरौनी (ललितपुर)।
चैत्र पूर्णिमा पर महरौनी तहसील अंतर्गत कुम्हेड़ी में आयोजित होने वाले अंजनी माता मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में प्रशासन एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में 1 अप्रैल से ग्राम कुमेंहड़ी स्थित अंजनी माता मंदिर परिसर में शुरू होने वाले सप्ताहभर चलने वाले मेले की रूपरेखा तय कर विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने पर जोर देते हुए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस बल की तैनाती तथा आगजनी से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को सौंपी गई, जबकि चिकित्सा विभाग को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट पर नजर रखने और पशु चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़कों के गड्ढे भरने तथा पेयजल व विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। मेला परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, एसडीओ विद्युत, एसडीओ पंचायत, पशु चिकित्सा अधिकारी, मंदिर समिति से दिनेश विदुआ, मुकेश श्रीवास्तव, संतोष निरंजन, धनीराम टिकरिया, ग्राम प्रधान प्रकाश नारायण निरंजन, संतोष पटेल, नारायण सिंह, बृजभूषण दीक्षित, बलराम निरंजन, धनीराम मुड़िया, रवि रजक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




