आपदा मित्रों की मांग तेज: बीमा 20 लाख करने सहित कई सुविधाओं की उठाई आवाज, 30 मार्च को घेराव की चेतावनी

महरौनी (ललितपुर)।
उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एवं सखी एसोसिएशन, ललितपुर ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी ललितपुर के माध्यम से सौंपकर बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने, आपदा कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 26,910 रुपये, स्वास्थ्य बीमा, ईएसआई, पीएफ व रिटायरमेंट सुविधाएं देने की मांग की है।
ज्ञापन में 2018 से कोरोना काल, मेलों व विभिन्न आयोजनों में दी जा रही सेवाओं का उल्लेख करते हुए सरकार द्वारा दिए गए प्रोत्साहनों पर आभार जताया गया। साथ ही आईडी कार्ड, ड्रेस किट, प्रशिक्षण भुगतान व कार्यालयों में तैनाती की मांग भी उठाई गई।
मांगें न माने जाने पर 30 मार्च 2026 को लखनऊ में घेराव की चेतावनी दी गई। ज्ञापन पर जोरावर सिंह, अजय दुबे, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सुनील निरंजन, अंकित सेन, रामगोपाल पटेल, अनिकेत पटेल सहित अन्य आपदा मित्र व सखियों के हस्ताक्षर रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




