उत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरव्यापारव्यापार मंडल

 *जिलाधिकारी ने उद्योग एवं व्यापार बंधुओं के साथ बैठक कर सुनी उनकी समस्याएं*  *खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही होगी कि वे भी याद रखेंगे: जिलाधिकारी*

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आये हुवे उद्यमियों व व्यापारियों से ऐसे महत्वपूर्ण प्रकरण को संज्ञान में लाने के लिए कहा गया जिस पर उद्यमियो द्वारा औद्योगिक आस्थान, चन्देरा में विद्युत की निर्वाद आपूर्ति के लिए एक अवर अभियन्ता एवं लाईन मेन को मो०न० सहित नियुक्त करने के लिए कहा गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग को निदेर्शित किया गया।
*बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रुप से कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को बख्सा नहीं जाएगा, इसमें वे किसी व्यापारी संगठन की नहीं सुनेंगे और ऐसे मिलावटखारों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आ रहा है कि कुछ ब्राण्ड घी में पाम ऑयल रिफायंड आदि की मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खेल रहे हैं, उन पर ऐसी कार्यवाही की जाएगी कि वह भी याद रखेंगे।*
बैठक में उद्यमियों द्वारा भू-गर्भ जल विभाग में पंजीकरण कराने में आ रही समस्या के बारे में अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा भूगर्भ जल विभाग के आकाश दीप को निदेर्शित किया गया कि यह उद्यमियों का पंजीकरण कराने में सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक इकाइयां अपना पंजीकरण करा सके।
उद्यमियों द्वारा औद्योगिक आस्थान, चन्देरा के तिराहा पर अकसर हो रही दुर्घटनाये के समाधान का अनुरोध किया गया जिस पर
जिलाधिकारी द्वारा एन०एच०ए०आई० के प्रतिनिधि से जानकारी प्राप्त की गयी जिस पर उन्होने बताया कि फ्लाई ओवर ब्रिज का प्रस्ताव अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषण कर दिया गया है जिससे स्थाई समाधान हो सकेगा।
जिलाधिकारी द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 के अन्तर्गत इकाइयों का पंजीकरण कराने की अपेक्षा की गई जिससे शासकीय सहायता मुहैया हो सके। जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता एवं उद्यमी गणों की एक बैठक शीघ्र कराने हेतु उपायुक्त उद्योग को निदेर्शित किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बिरिष्ठ निरीक्षक वाट-माप, मंडी सचिव, ललितपुर, अवर अभियन्ता विनियमित क्षेत्र, सहायक भू-भौतिक विद भूगर्भ जल विभाग, सहायक डाक विभाग, सीओ सदर, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, सहायक आयुक्त खाद्य, एवं कमलेश सर्राफ, सुरेश जैन बडेरा, मुकेश जैन, मनीष सड़ैया एवं अन्य सम्मानित उद्यमीगण उपस्थित रहें। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button