खेलझांसीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डरेलवे कर्मचारी संगठन

झांसी में इंटर-शॉप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, मिलराइट संयुक्त बनी चैंपियन

झांसी : North Central Railway के झांसी स्थित वर्कशॉप में आयोजित इंटर-शॉप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का रोमांचक समापन 23 मार्च को एसटीसी ग्राउंड पर हुआ। फाइनल मुकाबला मिलराइट संयुक्त और WR-5 वेल्डिंग संयुक्त के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मिलराइट संयुक्त ने 8-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन मिल राइट संयुक्त की ओर से साजू उराव ने पांच गोल दागकर मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। इस मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजू उराव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए सदानंद यादव को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजय श्रीवास्तवा (मुख्य कारखाना प्रबंधक, वैगन रिपेयर वर्कशॉप, झांसी) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित कुमार तिवारी (उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर), संजीव छाबा कार्य प्रबन्धक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तवा जी का स्वागत श्री अमित कुमार तिवारी द्वारा प्लांटर भेंट कर किया गया, वहीं विशिष्ट अतिथि अमित कुमार तिवारी का स्वागत श्री संजीव छावा द्वारा किया गया। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी तथा एससी/एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसएससी श्री आफाक अहमद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वर्कशॉप स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में स्पोर्ट्स ऑफिसर समर्थ अग्रवाल, खेल सचिव संजीव परिहार, एवं कोषाध्यक्ष एडवर्ड किंटर, नवल कुमार कॉम आशीष यादव एवं आजाद खान का विशेष योगदान रहा।
अंत में सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button