जिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपुलिस अधीक्षक ललितपुरप्रशासनिकललितपुरसम्पूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी के निर्देशन में समस्त तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस फरियादियों ने अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत तहसील पाली में अपर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव नें तहसील पाली पहुंचकर जन शिकायतें सुनी और कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी कराया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों में सम्बंधित उप जिलाधिकारियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराया।
इस सम्बंध में जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस के अलावा अपनी दैनिक जनसुनवाई में भी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की तिथि निर्धारित कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि को मानक मानते हुए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्यित कराय।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने पाली तहसील में जनशिकायते सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर समस्या का संज्ञान लें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर निस्तारण कराकर अवगत करायें। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा शिकायतकर्ता असंतुष्ट न रहे।
इस अवसर पर तहसील पाली के किसानों ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि विगत 20 मार्च को हुई बेमौसम अतिवृष्टि के कारण उनकी फसलें नष्ट हो गई हैं, जिस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, ऐसे में उन्होंने राहत राशि व बीमा क्लेम तत्काल दिलाये जाने की मांग की, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी को बुलाकर निर्देश दिये कि वे बीमा कम्पनी से समन्वय स्थापित कर बीमित किसानों को राहत राशि/बीमा क्लेम शीघ्रता से दिलवायें।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:-
 तहसील पाली में कुल 13 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 06, पुलिस के 03, चकबंदी के 02 तथा विद्युत विभाग के 02 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
 तहसील ललितपुर में कुल 09 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 05 तथा अन्य विभागों के 04 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
 तहसील महरौनी में कुल 21 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 13, पुलिस के 03, विकास विभाग का 01, पूर्ति विभाग के 03 तथा चकबंदी का 01 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
 तहसील मड़ावरा में कुल 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 02, पुलिस का 01 तथा विद्युत के 02 प्रार्थना पत्र शामिल है।
 तहसील तालबेहट में कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 03, पुलिस के 08, विकास के 05, पूर्ति के 05 तथा अन्य विभागों के 10 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, एडीएफओ सत्येन्द्र तोमर, उपजिलाधिकारी पाली निशान्त तिवारी, क्षेत्राधिकारी पाली, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button