जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

भक्त का जीवन भगवान के काम आए इससे बडा दूसरा पुण्य का कार्य नहीं- मुनि सुधासागर अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री ने बताई गुरू की महिमा, आज होगा 1008 कलशों से महामस्तिकाभिषेक

ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा जिन्दगी को सफल करना है तो बड़ों से काम नहीं करवाना लेकिन आज सबसे वडी भूल हो रही है हर व्यक्ति अपना काम भगवान से करा रहा है। जब कोई संकट दुख आता है तो प्रभु के पास पहुंचता है और रक्षा के लिए विनय करता है। संसार की महाशक्ति भक्त हनुमान को बताते हुए उन्होंने कहा वह सदैव अपने भगवान के काम आए और कोई भी अपना काम अपने पूज्य से नहीं कराया। जिस दिन भक्त यह भावना करेगा उसी दिन भगवान प्रकट हो जाएंगे। मुनि श्री ने कहा प्रत्येक भक्त का संकल्प होना चाहिए मेरा जीवन भगवान और गुरु के चरणों में रहे और अंत समय भी आपके सामने हो।

निर्यापक श्रमण मुनि ने कहा जीवन में सबसे मांगलिक वह है जिसने दुनिया छोडी और उसके पीछे दुनिया भागती है। भक्त के लिए सच्चे गुरू की महिमा बताते हुए उन्होने प्रेरणा दी कि ऐसा कोई भी आचरण नहीं करना जिससे गुरु के सामने नीचा देखना पड़े और संकल्प लेना कि मैं गुरु के विरुद्ध नहीं चलूगा। ऐसी भावना जय भक्त की रहेगी तो जन्म जन्म तक गुरू मिलेगे और जीवन सफल होगा। ललितपुरवासियों में गुरु और धर्म के प्रति उत्साह को अद्वितीय बताते हुए उन्होने कहा ऐसा लग रहा जैसे मैं पहली बार आया हूँ और आप पहली वार दान कर रहे हो। सबके चेहरों में उत्साह बना हुआ है और हमेशा ऐसा ही बना रहे। उन्होने कहा ऐसा कार्य करो जिसके करने के बाद पछतावा नहीं हो और अच्छा लगे यही धर्म का चमत्कार है जो जीवन को कल्याणकारी बनाता है।

धर्मसभा का शुभारम्भ न्यायमूर्ति अभय गोयल, जिला जज ललितपुर एम०के० सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट मयंक जायसवाल ने आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर किया और मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। दिगम्बर जैन पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। ब्रहमचारी अन्नू भैया के संयोजन में मुनि श्री की संगीतमय पूजन हुई जिसमें महिला मण्डलों द्वारा अर्घ समर्पित किए गए।

आज प्रातःकाल दिगम्बर जैन इलाइट मंदिर में मुनि श्री के सानिध्य में शान्तिधारा का पुण्यार्जन श्रावकों द्वारा किया गया। मुनि श्री के मंदिर पदार्पण पर पादप्रक्षालन कर आरती उतारने का पुर्थ्यांजन मंदिर प्रबंधक डी० के०जैन पवन जैन बाबा के साथ श्रावकों ने किया। निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पुण्यार्जन शान्तोदय तीर्थ के महामंत्री धन्यकुमार जैन सैदपुर को मिला।

इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, डॉ०डी के०जैन, पवन जैन संयोजक सनत जैन खजुरिया, धार्मिक संयोजक प्रतीक जैन इमलिया, मीडिका प्रभारी अक्षय अलया, अनिल जैन अंचल, सीए संजीव जैन, राजेन्द्र जैन थनवारा, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, जिनेन्द्र जैन डिस्को, सौरन जैन पीलू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सायंकाल जिज्ञासा सामाधान आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में हुआ जिसमें अनेकों श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया इसके उपरान्त गुरुभक्ति में श्रवक सम्मलित हुए और आरती में भक्त झूमे।

वाक्स

अभिनंदननाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक आज

जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन के अनुसार आज 24 मार्च 28 को प्रातः 6-60 बजे अभिनंदनोदय तीर्थ के मूलनायक भगवान अभिनंदननाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में 1008 कलशों द्वारा सम्पन्न होगा।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button