● “अब घर-घर में चहकेगी नन्हीं गौरैया” ● विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर स्याद्वाद बाल संस्कार जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने “गौरैया वाटिका” में लगाये गौरैया घौंसलें –

(ललितपुर) करूणा केंद्र ललितपुर के तत्वावधान में सिविल लाइन चांदमारी स्थित स्याद्वाद बाल संस्कार जूनियर हाईस्कूल में करुणा केंद्र ललितपुर के अध्यक्ष अक्षय अलया के आतिथ्य में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि गौरैया का संरक्षण करना है तो बालमन में गौरैया के संरक्षण एवं विलुप्त हो रही गौरैया का संरक्षण वृक्षों एवं
घरों में घौंसलों को लगाकर किया जा सकता है। गौरैया संरक्षण के मुख्य स्तम्भ बच्चे ही हैं जिन्हें जागरूक करके गौरैया का संरक्षण किया जा सकता है।प्रधानाचार्य केपी पांडे ने कहा कि विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं
गौरैया के संरक्षण के लिए समय-समय पर प्रेरित किया जाता है।करुणा क्लब के माध्यम से बच्चे जागरूक होकर पर्यावरण संरक्षण को आगे आ रहे हैं।विद्यालय के बच्चों परी सेन,कंचन,सुरभि पंथ,राधिका,वैष्णवी,अमन नामदेव, प्रिंस पाल,
कार्तिक,शिव दुबे,सरस,विकास,अभिषेक ने विद्यालय में स्थित “गौरैया वाटिका” में घौंसलें लगाये और दाना -पानी रखने का संकल्प लिया।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव प्रसाद पाण्डे ,सीमा जैन,लक्ष्मी सिरौठिया,चांदनी,दीक्षा,
रूपाली,मोहिनी, तृप्ति तिवारी, आकांक्षा मौजूद रहे।वहीं गौरैया संरक्षण को आचार्य श्री विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडावरा में करूणा केंद्र मडावरा के संरक्षक प्रवक्ता रमेशचंद्र जैन ने निर्देशन में छात्राओं ने आकर्षक गौरैया घौंसले बनाकर गौरैया के संरक्षण का संकल्प लिया।उधर कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में बच्चों ने क्राफ्ट प्रतियोगिता के अन्तर्गत गौरैया घौंसले बनाकर उनमें आकर्षक रंग भरकर घौंसलों को पेड पर लगाकर गौरैया के संरक्षण का संकल्प लिया।इस दौरान
विद्यालय के सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन ने बच्चों को बताया कि गर्मियों के दिनों में घर की छत,बालकनी,बाग-बगीचें में पक्षियों के लिए दाना- पानी अवश्य रखें।जिससे पक्षी गर्मी में प्यास से व्याकुल न हों।अधिक से अधिक गौरैया घोंसलें लगाएं जिससे घरेलू पक्षी गौरैया संरक्षण हो सके।करूणा क्लब प्रभारी यशोदा के निर्देशन में चित्रकला एवं गौरैया वाक्स बनाओं
प्रतियोगिता में भागवती कुशवाहा,प्रिंसी पाल,
रश्मि पाल,शिवानी कुशवाहा,रुबी कुशवाहा,
मोहिनी चंदेल,चाहत,प्रियंका,दीपक,हरिशंकर कुशवाहा,संजय,अर्जुन ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोडी में इंचार्ज प्रधानाध्यापक डां० बृजेश कुशवाहा के मार्गदर्शन में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के अन्तर्गत गौरैया घौंसलें बनायें।बच्चों ने गौरैया के संरक्षण का संकल्प लिया।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




