जयंतीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डभाजपाभारतीय जनता पार्टीललितपुर

*भारतीय जनता पार्टी ने वीरांगना महारानी अवन्तीबाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर अर्पित की पुष्पांजलि*

-ललितपूर -भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर जिला इकाई ने आज वीरांगना महारानी अवन्तीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित कीं। पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता समूह के रुप में तुवन चोराहा पर स्थित वीरांगना अवन्तीबाई की प्रतिमा स्थली पर पहुंचे और वहां वीरांगना महारानी अवन्तीबाई लोधी जी अमर रहे की जोरदार नारेबाजी की । तत्पश्चात महारानी वीरांगना अवन्तीबाई लोधी जी की प्रतिमा पर फूल-मालायें चढ़ा कर उन्हें विनयवत पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरीराम निरंजन ने कहा कि महारानी वीरांगना रानी अवंतीबाई जी जितनी वीर थीं उतनी ही अपनी गरीब जनता की चिंता करतीं थीं वे सदैव अन्तिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति के उत्थान की चिंता करतीं थीं।वे इतनी प्रजाबत्सल थीं कि अपने वलिदान होने के समय उन्होंने अंग्रेजी अधिकारियों से खुलकर कहा था कि इस क्रांति की ज्वाला भड़काने में सारा हाथ मेरा है । समाज की अन्तिम पंक्ति तक खड़े मेरे किसान सैनिक ,मेरे कहने से मेरे साथ देते हुए लड़े हैं इसलिए किसानों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाये वल्कि इस विद्रोह की नायक मैं खुद हूं और मेरे किसान निर्दोष हैं।
उनके इस वीरोचित वक्तव्य पर अंग्रेजी अधिकारी दंग रह गए थे और उन्होंने खुद महारानी की वीरता के आगे सिर झुका लिया था। उन्होंने कहा कि हम भारतीय सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, महेश श्रीवास्तव भैया, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु,बरिष्ठ नेता हरीराम सिंह लोधी, जिला मंत्री रजनी अहिरवार, रमेश कुशवाहा नझाई, मनविंदर कौर,अवतार सिंह लोधी एड, ध्रुव सिंह सिसौदिया, नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर,नगर महामंत्री मनोज कुमार खटीक एड, विक्रम प्रताप सिंह बुंदेला विक्की राजा,सुनीता पंथ,राखी ताम्रकार,दीपक वैद्य,अभिमन्यु सिंह लोधी, देवेन्द्र सिंह वरौदिया,जगभान सिंह लोधी, निहाल सिंह लोधी पटौरा , विजय प्रताप सिंह राजपूत, दुर्गप्रताप सिंह लोधी एड आदि उपस्थित रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button