*शहर की तीसरी आंख कण्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर (आईसीसीसी) का डीएम व एसपी से किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरों के नियमित रखरखाव के दिये सख्त निर्देश* *सुपर मार्केट में अतिक्रमण देख भड़के डीएम, जेसीबी बुलाकर तत्काल हटवाया*

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने गुरुवार को सुपर मार्केट स्थित नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और उनके नियमित रखरखाव के सख्त निर्देश दिए।
*निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुपर मार्केट क्षेत्र में फैले अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए, जिस पर नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से पालिका की गैलरी में अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर कब्जा हटाया, साथ ही संबंधित दुकानदार पर 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।*
*जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि आईसीसीसी के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य करते रहें। उन्होंने सुपर मार्केट सहित अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।*
इसके अतिरिक्त सेंट्रल बैंक के आसपास फैले अतिक्रमण को लेकर भी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा पालिका द्वारा कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेन्द्र सिंह, नजूल लिपिक सुधीर रावत, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




