*चैत्र नवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए नगर क्षेत्र में स्थित समस्त मंदिरों, शिवालयों सहित सार्वजनिक रास्तों पर विशेष रूप से साफ सफाई अभियान चलाकर मंदिरों के आसपास विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया*

ललितपुर : अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संबंधित सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों व समस्त स्वास्थ्य नायकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी द्वारा संबंधित सफाई निरीक्षक को निर्देशत किया गया कि चैत्र नवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए नगर क्षेत्र में स्थित समस्त मंदिरों, शिवालयों सहित सार्वजनिक रास्तों पर विशेष रूप से साफ सफाई अभियान चलाकर मंदिरों के आसपास विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाये, साथ ही चूना आदि का छिड़काव भी किया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नव रात्रि पर्व हिन्दुओं का महत्वपूर्ण पर्व है, यदि सफाई सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इसके अलावा समस्त वार्डों में संबंधित सफाई निरीक्षकों की मौजूदगी में मंदिरों, शिवालों सहित सार्वजनिक मार्गों पर विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया,
बैठक के दौरान कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, हेड सुपर वाइजर संजय कुमार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित समस्त स्वास्थ्य नायक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




