*ललितपुर : शहर भर में अमृत योजना के तहत समस्त मोहल्ला मे हर घर जल योजना के तहत रोड खुद कर पाइपलाइन डाली गई हैं लेकिन कई जगह रोड की रिपेयरिंग अभी तक नहीं की गई है जिस वजह से स्कूल के बच्चे एवं शहरवासियों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना*

ललितपुर : अमृत योजना ने दिया सड़कों को जख्म, कराह रही जनता
ललितपुर शहर मे कई जगह अमृत योजना के तहत कई जगह में रोड एवं गलियों को खोदा गया था। इसी क्रम वार्ड नंबर 12 एवं वार्ड नंबर 16 पानी की टंकी आजादपुरा से लेकर बांध के पूंछा तक मार्ग पहले से ही जर्जर था अमृत योजना के बाद और भी ज्यादा खराब हो गया। पाइप लाइन डालने के बाद मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए लेपन कार्य हुआ, लेकिन वह कुछ दिनों में खराब हो गया। बरसात में इस मार्ग पर जबरदस्त जलभराव होता है सामान्य दिनों में ही जलभराव बना रहता है। यहां अभी कुछ दिन पूर्व अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई। सड़क को खोद कर डाल दिया गया। एवं कई जगह लीकेज है जिस कारण हजार कुसेक पानी बर्बाद हो रहा है जिस कारण गोविंद सागर बांध उक्त रोड पर काफी कीचड़ मच रहा है जिस कारण यहां गाड़ियां फंस रही हैं। आमजन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यहां के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अमृत योजना के तहत पाइप पड़े थे। पाइप डालने के बाद खोदे गए मार्ग में मिट्टी व रोड़े डाल कर उसे भर दिया गया। इस मुहल्ले की स्थिति तो सबसे ज्यादा दयनीय है। वार्ड नंबर 16 बांध के पूँछा यहां पहले से ही जलभराव रहता था अब इस अमृत योजना ने और भी ज्यादा परेशानी उत्पन्न कर दी है
पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू हुई अमृत योजना शहरवासियों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। अभी तक पाइप लाइन से पानी तो भले ही न मिला हो लेकिन अमृत योजना ने दंश इतने अधिक दिए हैं कि लोग कराह उठे हैं। योजना के तहत पाइप लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़कों की ठीक से मरम्मत तक नहीं कराई गई है। बारिश में इन सड़कों पर जबरदस्त जलभराव हो गया है। इससे मार्ग जगह-जगह धंस गए हैं, इनमें वाहन फंसते हैं। आमजन को अपने घर तक पहुंचने में ही काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह परेशानी पिछले दो साल से झेलने को मजबूर हैं इसके बाद भी जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी व बार्ड 16 पार्षद शिवानी अमित कुशवाहा से मोहल्ला वासियों ने कई बार इस जल भराव की शिकायत भी की लेकिन उन्होंने इस समस्या पर कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




