जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

पावागिरि में भक्तामर महामंडल विधान के साथ अखण्ड पाठ एवं विश्व शांति महायज्ञ हवन संपन्न। भगवान अनंतनाथ स्वामी एवं अरनाथ स्वामी का मनाया मोक्ष कल्याणक।

तालबेहट (ललितपुर) बुंदेलखंड के प्रसिद्ध दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि सहित कसबे के दोनों जैन मंदिरों में जैन धर्म के 14 वें तीर्थंकर भगवान अनंतनाथ स्वामी एवं 18 वें तीर्थंकर भगवान अरनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया गया। सुबह नित्यमय अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान का आयोजन किया। सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में भक्तामर महामंडल विधान के साथ अखण्ड पाठ का शुभारम्भ किया गया। रात्रि मैं 48 दीपक प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन किया। गुरुवार को अखंड पाठ का समापन, मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी का मस्तिकभिषेक, विश्व शांति महायज्ञ एवं हवन संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र प्रबंध समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, मंत्री जयकुमार जैन, कोषाध्यक्ष उत्तममचंद जैन, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, संयुक्त मंत्री विकास भंडारी, गुलाब राजकुमार जैन, सोनाली विकास जैन, पल्लवी रवि जैन देवेन्द्रनगर, जिनेन्द्र जैन अहमदाबाद, सुभाषचन्द्र सरोज जैन, सुरेंद्र कुमार रविंद्र जैन, सौरभ सपना जैन, स्वप्निल हर्षिता जैन, हर्ष जैन विदिशा आदि का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन ज्ञानचंद जैन बबीना ने किया। आभार व्यक्त आनंद जैन पवा ने किया।
वहीं कसबे के पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में बुंदेलखंड के प्रथम गणाचार्य विराग सागर महाराज की परम् प्रभावी शिष्या भारत गौरव परम् पूज्यनीय 105 विविक्त श्री माताजी, विप्रा श्री माता जी, वियोजना श्री माता जी, विशुद्रण श्री माताजी के ससंघ मंगलमय सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये। एवं वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालाय शाखा के संयुक्त तत्वाधान में णमोकार महामंत्र का पाठ एवं भक्तामर पाठ के साथ 48 दीप प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन किया। जिसमें सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button