उत्तर प्रदेश सरकारटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डभारतीय जनता पार्टीललितपुरसदर विधायक ललितपुर

बुंदेलखंड के विकास को ऐतिहासिक गति — सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रामरतन कुशवाहा एवं जिलाधिकारी ललितपुर के समन्वित प्रयासों से रक्षा विभाग की 273.70 एकड़ भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज लखनऊ में प्रधान निदेशक रक्षा संपदा भावना सिंह से सदर विधायक ललितपुर की मुलाकात, एयरपोर्ट व नगर विकास की दिशा में बड़ी प्रगति

जनपद ललितपुर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल को गति मिली है। सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं जिलाधिकारी ललितपुर के समन्वित एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप ललितपुर शहर स्थित रक्षा विभाग की कुल 273.70 एकड़ भूमि को उत्तर प्रदेश सरकार को हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया रक्षा मंत्रालय स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
इस महत्वपूर्ण प्रकरण में जिलाधिकारी ललितपुर द्वारा लगातार विभागीय स्तर पर पत्राचार, प्रस्ताव प्रेषण एवं आवश्यक औपचारिक कार्यवाही की जा रही है, जिससे प्रक्रिया को गति मिली है। जिलाधिकारी द्वारा किए जा रहे इन्हीं प्रयासों को और बल प्रदान करने के उद्देश्य से सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने लखनऊ में प्रधान निदेशक, रक्षा संपदा, मध्य कमान श्रीमती भावना सिंह से भेंट कर प्रकरण पर विस्तृत चर्चा की तथा जनहित में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने का आग्रह किया।
बैठक के दौरान रक्षा संपदा विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि ललितपुर की रक्षा भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रस्ताव पर आवश्यक परीक्षण किया जा चुका है तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।
इससे पूर्व सांसद अनुराग शर्मा द्वारा भी इस विषय को केंद्र स्तर पर लगातार उठाया गया, जिसके परिणामस्वरूप रक्षा संपदा अधिकारी, आगरा मंडल द्वारा प्रेषित पत्र में सांसद द्वारा किए गए पत्राचार का उल्लेख करते हुए प्रस्ताव पर विस्तृत परीक्षण किए जाने की पुष्टि की गई है।
उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार ललितपुर स्थित रक्षा विभाग की कुल 273.70 एकड़ भूमि विभिन्न स्थानों पर स्थित है, जिसमें से
लगभग 64.63 एकड़ भूमि एयरपोर्ट परियोजना हेतु प्रस्तावित है
शेष भूमि को आवासीय विकास, नगर विस्तार, आधारभूत संरचना एवं सार्वजनिक सुविधाओं के लिए उपयोग में लाने का प्रस्ताव है
यह भूमि वर्तमान में कई भागों में विभाजित होने के कारण उपयोग में नहीं आ पा रही है, जबकि हस्तांतरण के पश्चात ललितपुर में सुनियोजित शहरी विकास, आवासीय योजनाएं, एयरपोर्ट निर्माण, सड़क एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि
बुंदेलखंड के विकास को नई दिशा देने के लिए ललितपुर में बड़ी विकास योजनाओं का आना आवश्यक है। इस भूमि हस्तांतरण के लिए केंद्र स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जिलाधिकारी ललितपुर द्वारा विभागीय स्तर पर लगातार की जा रही कार्यवाही को आगे बढ़ाने एवं प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए लखनऊ में प्रधान निदेशक रक्षा संपदा से मुलाकात कर प्रकरण को प्राथमिकता से निस्तारित करने का अनुरोध किया गया है। यह प्रस्ताव ललितपुर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग शर्मा के मार्गदर्शन, जिला प्रशासन के सतत प्रयास तथा राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से ललितपुर को जल्द ही एयरपोर्ट, आवासीय विकास योजना और आधुनिक नगर विस्तार की बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
यह प्रस्ताव ललितपुर को बुंदेलखंड के प्रमुख विकसित जनपद के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा और क्षेत्र में निवेश, रोजगार एवं आधारभूत संरचना के विकास को नई गति देगा।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button