उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब ललितपुर के अंतर्गत विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है

ललितपुर : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब ललितपुर के अंतर्गत *अध्यक्ष/जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं उपाध्यक्ष/मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान* की सहमति व निर्देश के अनुपालन में आगामी 20 मार्च 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी में विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम/प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिला विज्ञान क्लब समन्वय राहुल जैन ने बताया कि इसमें निम्न लिखित कार्यक्रम/प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
1-विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम।
2-विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी।
3-भाषण प्रतियोगिता।
4-पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता।
5-निबंध प्रतियोगिता।
*जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि समस्त राजकीय, अशासकीय,वित्तविहीन विद्यालयों को निर्देशित किया है कि सभी छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग़ कराया जाए,इस प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के भी कक्षा 6-8 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत विद्वान विज्ञान शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।*

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button