*बार संघ की कार्यकारिणी हुई भंग, जल्द ही होंगे चुनाव*

महरौनी (ललितपुर )
तहसील बार एसोसिएशन महरौनी की एक आवश्यक बैठक बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष बलराम शरण जी खरे की अध्यक्षता में आयोजित हुई, इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई तथा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया, साथ ही बैठक में बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव कार्यक्रम को जल्द घोषित करने पर विस्तार से चर्चा की गई,
वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर सभी सदस्यों को एल्डर्स कमेटी में समाहित किया गया, वहीं नवीन एल्डर्स कमेटी का गठन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नारायण सोनी को एल्डर्स कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, इस कमेटी में जगदीश कुशवाहा, अर्जुन लाल साहू, वर्तमान अध्यक्ष बलराम शरण खरे तथा ज्ञानेंद्र सिंह को शामिल किया गया!
▶️ संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




