उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

सड़क किनारे कूड़े में लगी आग, नगर पंचायत की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना,

महरौनी (ललितपुर)।
नगर के नया सोजना रोड पर सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें तेज़ी से फैलने लगीं, जिससे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। समय रहते सूचना मिलने पर नगर पंचायत की तत्परता से एक संभावित बड़ी घटना टल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना नगर पंचायत को दी, नगर पंचायत इंस्पेक्टर कायम अली ने बिना देर किए मौके पर पहुंचने का निर्णय लिया। उस समय पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध न होने के बावजूद उन्होंने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वयं ही मोर्चा संभाल लिया।
नगर पंचायत इंस्पेक्टर कयूम अली नगर पंचायत का पानी का टैंकर लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बिना किसी इंतजार के आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। उनकी इस तत्परता और साहसिक पहल के चलते कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बड़ी हानि होने से बचाव हो सका।

▶️ संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button