टाइम्स नाउ बुन्देलखण्डनगर पंचायतमहरौनीललितपुर

नगर पंचायत महरौनी में नामित सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की नगर पंचायत महरौनी में नामित सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना,

महरौनी (ललितपुर),
उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1 द्वारा नगर निकायों में नामित सदस्यों को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 की धारा 9 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद ललितपुर की नगर पंचायतों में नामित सदस्यों की सूची घोषित की गई है।
जारी अधिसूचना में नगर पंचायत महरौनी के लिए तीन व्यक्तियों को नामित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति राज्यपाल महोदय की ओर से की गई है, जिसका उद्देश्य नगर निकायों में अनुभवी एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
नामित सदस्यों की सूची
राघवेन्द्र पटेरिया (टीटू भैय्या), रवि खरे व श्रीमती दीपमाला बाल्मीकि निवासी महरौनी को नामित किया गया हैं!
शासन की ओर से जारी इस अधिसूचना के बाद नगर पंचायत महरौनी में प्रशासनिक और विकास कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर इन नामित सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी इकाई महरौनी के पदाधिकारियों ने नामित सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।,

महरौनी (ललितपुर),
उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1 द्वारा नगर निकायों में नामित सदस्यों को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 की धारा 9 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद ललितपुर की नगर पंचायतों में नामित सदस्यों की सूची घोषित की गई है।
जारी अधिसूचना में नगर पंचायत महरौनी के लिए तीन व्यक्तियों को नामित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति राज्यपाल महोदय की ओर से की गई है, जिसका उद्देश्य नगर निकायों में अनुभवी एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
नामित सदस्यों की सूची
राघवेन्द्र पटेरिया (टीटू भैय्या), रवि खरे व श्रीमती दीपमाला बाल्मीकि निवासी महरौनी को नामित किया गया हैं!
शासन की ओर से जारी इस अधिसूचना के बाद नगर पंचायत महरौनी में प्रशासनिक और विकास कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर इन नामित सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी इकाई महरौनी के पदाधिकारियों ने नामित सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

▶️संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button