उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुर

बंडई नदी पुनर्जीवन हेतु जागरूकता यात्रा एवं जल संरक्षण गोष्ठी का आयोजन गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला गंगा समिति ने किया कार्यक्रम

मड़ावरा/ललितपुर : गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मड़ावरा ब्लॉक में एक जनपद एक नदी के तहत चयनित बंडई नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चन्द्रदीप रावत के नेतृत्व में बंडई नदी के पुनर्जीवन के लिए जन जागरुकता रैली निकाली गई जिसमें स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “नदी बचाओ-जीवन बचाओ” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। यात्रा के दौरान लोगों को नदी में कचरा न डालने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात आयोजित गोष्ठी में परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे ने बंडई नदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नदियाँ केवल जल का स्रोत ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन, कृषि और जैव विविधता की आधारशिला हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक यादव ने गर्मी के मौसम जंगलों में लगने वाली आग के रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया l बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह ने बताया कि बंडई नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है और इसके लिए निरंतर अभियान चलाए जाएंगे। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी हृदेश अहिरवार ने सभी प्रतिभागियों से अपने स्तर पर नदी संरक्षण के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की l इस दौरान सभी ने गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता के लिए शपथ भी ली।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं बुंदेलखंड सेवा संस्थान के पदाधिकारी, जन शिक्षक एवं स्वयं सेवक शामिल रहे l

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button