उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकारटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डभारतीय जनता पार्टीललितपुर

*ललितपुर के विधायक रामरतन कुशवाहा ने आज लखनऊ में योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से भेंट कर जनपद ललितपुर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की*

ललितपुर के विकास से जुड़े तीन बड़े प्रस्ताव रखे सेतु एवं मार्ग निर्माण को लेकर किया आग्रह

सदर विधानसभा क्षेत्र 226 ललितपुर के विधायक रामरतन कुशवाहा ने आज लखनऊ में योगी आदित्यनाथ, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से शिष्टाचार भेंट कर जनपद ललितपुर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा जनहित से संबंधित तीन प्रमुख निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान किए जाने का आग्रह किया।
विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सदर विधानसभा क्षेत्र 226 की जनता लंबे समय से आवागमन की समस्याओं से जूझ रही है और कई महत्वपूर्ण मार्ग एवं पुल जर्जर अवस्था में होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
भेंट के दौरान उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख प्रस्ताव मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखे
बांसी–बार मार्ग पर शहजाद नदी के ऊपर स्थित जर्जर पुल के स्थान पर नए दीर्घ सेतु का निर्माण
यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन के साथ-साथ अंतरक्षेत्रीय संपर्क का महत्वपूर्ण मार्ग है। पुल की वर्तमान स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण लोगों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। जनहित में नए सेतु का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
पुराना पनारी मार्ग पर पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के पास स्थित ब्रिटिशकालीन दीर्घ सेतु का पुनर्निर्माण
यह सेतु पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे विधानसभा क्षेत्र 226 एवं 227 के हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हो रहा है। इस सेतु के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा।
सीरोनजी – मनगुवा – राखपंचमपुर मार्ग को महर्रा NH-44 से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण / सुदृढ़ीकरण
यह मार्ग धार्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आवागमन होता है, विशेष रूप से धार्मिक आयोजनों के दौरान लाखों लोगों का आवागमन रहता है। मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके निर्माण / सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति आवश्यक है।
विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया कि ये तीनों कार्य केवल सड़क या पुल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लाखों लोगों की सुविधा, सुरक्षा, आस्था एवं क्षेत्रीय विकास से सीधे जुड़े हुए विषय हैं।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक श्री कुशवाहा ने कहा कि वे सदैव क्षेत्र की जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं और ललितपुर के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि
“ललितपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है और जनहित के हर कार्य के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास करता रहूँगा।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button