प्राचीन और नवीन उत्तंग प्रतिमाओं का पंचकल्याणक सातिशय पुण्य का कारण- सुधासागर
तीर्थ चकवर्ती मुनिसंघ के सानिध्य में शान्तोदय तीर्थ जहाजपुर पंचकल्याणक महोत्सवः प्रमुख पात्र चयनित

धन्यकुमार एड बने महामहोत्सव के सौधर्म इन्द्र और अनुपम अनौरा धनपति कुवेर
ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए तीर्थचकवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने जीवन में पुण्य की महिमा बताते हुए कहा परिणामों में आकुल व्याकुल नहीं होना चाहिए। जन्म जन्म से प्रभु की भक्ति साधू संगति और सेवा में शुभ भाव आते हैं और जीवन धर्म की ओर बढ़ता है। पुरानी मूर्ति का जीर्णोद्धार और नवीन मूर्ति के पंचकल्याणक एक साथ दोनो होना सातिशय पुण्य का कारण बताते हुए मुनि श्री ने कहा यह अपने आप में अनूठा संयोग है। उन्होने कहा भगवान शान्तिनाथ के एक साथ तीन पंचकल्याणक श्रावको को मिल रहे हैं वह अहोभाग्य जहां प्रभु आराधना का अवसर मिलेगा।
धर्म सभा को शुभारम्भ में मुनि श्री सुधासागर महाराज का पादप्रक्षालन जैन पंचायत के साथ शान्तोदय, देवोदय एवं सतोदय तीर्थ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। महिला मण्डल द्वारा संगीतमय मुनि श्री की पूजन हुई जिसमें भक्तिपूर्वक अर्घ समर्पित किए गए। धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस द्वारा किया गया। मुनि संघ के सानिध्य में आगामी 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक शान्तोदय तीर्थ जहाजपुर में सम्पन्न होने वाले पचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन ब्रहमचारी प्रदीप भैया सुयश के संयोजन में हुआ जिसमें देवेन्द्र सराफ निहारिका साडी को भगवान के मातापिता, उमादेवी धन्यकमार जैन एड सैदपुर को सौधर्म इन्द्र, मालतीदेवी विकास जैन करमई को महायज्ञनायक, अनुपम जैन अन्तू अनौरा को धनपति कुवेर, आलोक कुमार नीलेष चौधरी को भरत चक्रवर्ती इन्द्र, प्रेमचंद नीरज जैन चढरउ को वाहुवलि, अंकित जैन मोनू थनवारा को राजा श्रयांस, राजकुमार अरविन्द अंकुर कुम्हैण्डी को राजा सौम, ध्वजारोहणकर्ता चन्द्रकला जैन डा० रमेश जैन धौर्रा श्रीमति मनोरमा जैन डा० अरविन्द जैन आप्टीकल्स को विधिनायक, श्रीमति वीणा जैन डा० अजय जैन को ईशान इन्द्र, धर्मेन्द्र कुमार संजीव जैन गुड को सानत इन्द्र, अजय कुमार सुनील कुमार जैन परिवार को माहेन्द्र, जितेन्द्र कुमार रागनी जैन शिवाजी को ब्रहमेन्द्र बनने का पुर्णाजन हुआ। जवकि 15 फुट उत्तंग पदमासन मूर्ति विराजमान एवं तिलकदान का पुर्ण्यजन श्रीमति शीलावाई मातेश्वरी सुनील कुमार नीलेश समैया परिवार को मिला।
धर्मसभा में प्रमुख रूप से जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकु, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना ,राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, अरविन्द जैन आप्टीशियन, धन्यकुमार जैन, मनोज जैन बबीना, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, संजय जैन सुल्लन, वैभव जैन टिन्ना, स्वदेश गोयल, सौरभजैन पीलू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यकम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में सम्पन्न हुआ जिसमें अनेकों आवकों ने अपनी शंकाओं का
समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया जिसमें उन्होने श्रावकों को धर्म से जुडने एवं समाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।
आज प्रातःकाल मुनिपुंगव श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने ससंघ नगर के आदिनाथ जैन बडा मंदिर, पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर के दर्शन किए जहां श्रावको ने मुनि श्री की आरती उतारी और पादप्रक्षालन कर अगुवाई की। इस दौरान उन्होने मंदिर निर्माण कार्यों को देखा और मार्गदर्शन किया। नया मंदिर जैन वीर व्यायामशाला जिम्नेजियम में पहुंचकरमुनि श्री ने व्यवस्थाओं को देखा जहां पदाधिकारियों को आर्शीवाद प्रदान किया।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




