भव्य शोभायात्रा व धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया मां कर्मा देवी का 1010वां जन्मोत्सव

महरौनी (ललितपुर)।
जय मां कर्मा देवी साहू समाज समिति के तत्वावधान में साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी मां कर्मा देवी का 1010वां जन्मोत्सव नगर में बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टीकमगढ़ रोड स्थित साहू समाज की पुरानी धर्मशाला से प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष बालचंद साहू ने ध्वजारोहण किया, सुंदरलाल साहू ने दीप प्रज्वलित किया तथा विजय साहू ने मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया, जिसमें कैलाश साहू, मोतीलाल साहू (कुरोरा), हरगोविंद साहू, पंकज साहू (सैदपुर) तथा घनश्याम साहू सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुति दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसकी अगुवाई मुख्य कलश के साथ देवी प्रसाद साहू (गदनपुर) ने की। शोभायात्रा में बग्घी पर राधा-कृष्ण, श्रीराम दरबार तथा मां कर्मा देवी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। डीजे, बैंड, ढोल-नगाड़ों के साथ समाज के लोग घोड़ी पर सवार होकर शामिल हुए, जबकि ई-रिक्शा पर साहू समाज के महापुरुषों के चित्र सजाए गए।
शोभायात्रा में अखाड़ा पार्टी के कलाकारों ने लाठी चलाना, तलवारबाजी सहित विभिन्न पारंपरिक करतब प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। यह शोभायात्रा टीकमगढ़ रोड स्थित साहू समाज धर्मशाला से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, इंदिरा चौराहा होते हुए मड़ावरा रोड से अस्पताल के पास नहर किनारे स्थित नई साहू धर्मशाला पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
समापन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना व आरती में भाग लिया। इसके पश्चात भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी एवं फलाहार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में साहू समाज समिति के अध्यक्ष बालचंद साहू, उपाध्यक्ष कैलाश साहू (पठा), महामंत्री सीताराम साहू (शिक्षक), कोषाध्यक्ष राजेश साहू, ऑडिटर जगदीश साहू, मंत्री निशांत साहू सहित संरक्षक मंडल व समाज के अनेक पदाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी महामंत्री सीताराम साहू ने दी।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




