महरौनी में जिला पंचायत की 9 दुकानों का भूमि पूजन, जनप्रतिनिधियों ने किया शिलान्यास,

महरौनी (ललितपुर)।
नगर के राजकीय पशु चिकित्सालय महरौनी की बाउंड्री से सटी मुख्य सड़क के किनारे जिला पंचायत ललितपुर द्वारा प्रस्तावित 9 दुकानों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के तहत 10×15 फीट आकार की 9 दुकानें निर्मित की जाएंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
यह कार्य शासन के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार कमिश्नर, जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी महरौनी की संस्तुति पर प्रारंभ किया गया है। निर्माण कार्य के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय द्वारा भी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया, जिसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू की गई।
भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ तथा जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन के कर कमलों से विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




