जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

धर्म ही सहारा जिसपर संशय करना अहितकारी – मुनि सुधासागर तीर्थ चक्रवर्ती मुनिसंघ के सानिध्य में देवोदय तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सवः प्रमुख पात्र चयनित

अखिलेश गदयाना भगवान के माता पिता, संजीव जैन लकी सौधर्म इन्द्र और संजीव सीए बने महोत्सव के महायज्ञ नायक

ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने कहा धर्म मार्ग ही श्रेयस्कर है। धर्म पर संशय महान अहितकारी बताते हुए उन्होंने कहा धर्म ही एक मात्र सहारा है जो पतित को पावन वनने का मार्ग है। जहां व्यक्ति को अच्छे बुरे का ज्ञान रहता है और पापों से बचकर अपना कल्याण कर लेता है। व्यक्ति के जीवन में प्रतिक्षण उतार चढाव का परिवर्तन होता है हमें अपने कर्मों को सदकारियों से जोडना है। मुनि श्री ने धर्म के मार्ग को श्रेयस्कर और कल्याणकारी मार्ग बताया। उन्होने कहा कोई भी वस्तु अच्छी नहीं और कोई भी बस्तु बुरी नहीं। श्रावक जीवन में पापों से नहीं बच पाता वह गलती करता है और पाप में घिर जाता है जबकि वास्तव में शान्ति धर्म मे ही है।

धर्म सभा को शुभारम्भ में मुनि श्री सुधासागर महाराज का पादप्रक्षालन आशीष कुमार नितन जैन गौसलपुर द्वारा किया गया। महिला मण्डल द्वारा संगीतमय मुनि श्री की पूजन हुई जिसमें भक्तिपूर्वक अर्घ समर्पित किए गए। इसके पूर्व प्रातःकाल प्रभु अभिषेक के उपरान्त शान्तिधारा संदीप सरार्फ अलंकर ज्वैलर्स, निर्मल कुमार जैन एडवोकेट कुम्हैण्डी, डा० अक्षय टडैया, अशोक जैन दैलवारा परिवार द्वारा की गई।
धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस द्वारा किया गया। मुनि संघ के सानिध्य में आगामी 28 मार्च से देवोदय तीर्थ में सम्पन्न होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन ब्रहमचारी प्रदीप भैया सुयश के संयोजन में हुआ जिसमें श्रीमति सिलोचना अखिलेश जैन गदयाना भगवान के माता पिता, संजीव जैन राजीव जैन लकी सौधर्म इन्द्र, सुरेश चंद संजीव जैन सीए महायज्ञनायक चयनित हुए। इसके अतिरिक्त धनपति कुवेर सुनीता जैन अशोक जैन जाखलौन, भरत चकवर्ती श्रीमति मनीशा जैन जितेन्द्र जैन मुच्छड लागौन, वाहुवलि इन्द्र विनीत जैन सुधा जैन वीके गंगचारी, राजा श्रेयांस अनीता अनिल जैन अंचल, राजा सोम एवं ध्वजारोहणकर्ता संदीप सम्यक सराफ अलंकार ज्वैलर्स, विधि नायक ज्योति जैन राकेश अंशुल जैन वडकुल, ईशान इन्द्र रूवी जैन संजय मोदी सानत इन्द्र देवेन्द्र सराफ गुलशन जैन निहारिका साडी, ब्राहमेन्द्र विजय कुमार गौरव टोनू चिगलौआ, लानत्व इन्द्र कोमलचंद शैलेन्द्र जैन वीटू, ब्रहमोत्तर इन्द्र पवन जैन मयंक इलेक्टानिक, शुकइन्द्र सनत कुमार चंद्रेश जैन मण्डी बामौरा परिवार चयनित हुए। इसके अतिरिक्त अनेक श्रावकों ने इन्द्र इन्द्राणी के रूप में महोत्सव में सम्मलित होने के लिए अपनी स्वीकृतिया दी।

धर्मसभा में प्रमुख रूप से चदोदय तीर्थ चांदखेडी के अध्यक्ष हुकुमचंद काका, भागचंद जैन सांगानेर के अतिरिक्त जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंक, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, राजेन्द्र जैन धनवारा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, संजीव जैन सीए,गौरव जैन टोनू, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान मुकेश सराफ, सतीश जैन बंटी, मनोज जैन बबीना, अजय जैन साइकिल, अभिषेक अनौरा, वीणा जैन, अनीता मोदी, सुषमा जैन, सुधा सिमरईया, ममता मोहनी, संगीता नायक, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यकम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में सम्पन्न हुआ जिसमें अनेकों श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया। जिसमें उन्होने धर्म से जुडने एवं समाजिक कार्यों में सकिय रहने की प्रेरणा दी। महामंत्री आकाश जैन के अनुसार आज 16 मार्च को प्रातः 8:30 बजे आगामी 8 अप्रेल से शान्तोदय तीर्थ चांदपुर जहाजपुर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन किया जाएगा ।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button