जिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपुलिस अधीक्षक ललितपुरप्रशासनिकललितपुर

*नकलविहीन, पारदर्शी व सुचितापूर्ण पुलिस परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*

*शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई परीक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का पेहरा*

*परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक, फेस वैरिफिकेशन और सघन तलाशी के बाद मिला केंद्रों में प्रवेश*

*निरंतर भ्रमणशील रहे मजिस्ट्रेट, कंट्रोल रूम से की गई सतत् निगरानी*

ललितपुर। जनपद के 8 सेंटरों पर आयोजित हो रही उ0प्र0 उप निरीक्षक परीक्षा-2026 को नकलविहीन, पारदर्शी, सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक ने शनिवार को परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने नेहरू महाविद्यालय भाग 1 व भाग 2, रघुवीर सिंह महाविद्यालय, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, वर्णी जैन इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के कण्ट्रोल रुम में सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखी, जिसमें परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए पाये गए। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापक/सहायक केन्द्र व्यवस्थापक व परीक्षा सहायकों को निर्देश दिए कि सभी कैमरों का संचालन सुचारु रखा जाए और पूरे समय सचेत रहकर कैमरों का संचालन देखते रहें। परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन सम्पन्न कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने पाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र के भीतर मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट ग्लासेज, नेक बैंड आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसपर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, साथ ही प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों सहित डयूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों का बायोमैट्रिक और फेस वैरिफिकेशन व सघन तलाशी ली जाए।
उन्होंने सभी सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि वह परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर सघन भ्रमण करते रहेंगे व परीक्षा पर पैनी नजर बनाये रखेंगे और किसी भी घटना की जानकारी तत्काल हमे देंगे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में कोई अराजक तत्व परीक्षा में व्यवधान न डाल पाए, यदि कोई अराजक तत्व परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहें। किसी को भी केन्द्र के अंदर मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस का पेहरा रहेगा।
आज की परीक्षा की प्रथम पाली में पंजीकृत 2400 परीक्षार्थियों में से 1520 उपस्थित तथा 880 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में पंजीकृत 2400 परीक्षार्थियों में से 1548 उपस्थिति तथा 852 अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन के कुशल प्रबंधन एवं सतत निगरानी में परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button