बिजली बिल राहत योजना 2025.26 के तहत 31 मार्च तक जमा करें बकाया

ललितपुर : बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत पंजीकरण कराकर बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को उ0प्र0 पॉवर कारपोरेशन लि0, लखनऊ ने राहत दी है। दिसम्बर, 2025 एवं जनवरी, 2026 में पंजीकरण कराने वाले ऐसे उपभोक्ता जो किन्हीं कारणों से पूरी राशि जमा नहीं कर पाये थे, वे अब 31 मार्च, 2026 तक अधिभार में 100 प्रतिशत एवं मूलधन में 15 प्रतिशत छूट का प्राप्त करते हुए शेष धनराशि का भुगतान कर योजना का लाभ ले सकते हैं । माह फरवरी, 2026 में पंजीकृत उपभोक्ता भी उपरोक्तानुसार छूट प्राप्त करने हेतु पात्र हैं। यदि पात्र उपभोक्ताओं द्वारा दिनांक 31.03.2026 तक उपरोक्त योजना के अन्तर्गत अपना बकाया विद्युत बिल जमा नहीं किया जाता है, तो दिनांक 01-04-2026 को उनके विद्युत बिल में 100 प्रतिशत अधिभार एवं मूलधन में मिलने वाली छूट की धनराशि पुनः सम्मिलित हो जायेगी जिसका पूर्ण भुगतान उपभोक्ताओं को करना होगा।
जनपद में कुल 12968 उपभोक्ताओं पर 26.09 करोड़ का बकाया फंसा है । इसमें सबसे अधिक विद्युत वितरण खण्ड, महरौनी के 9185 उपभोक्ताओं पर 19.16 करोड़ और विद्युत वितरण खण्ड, ललितपुर के 3783 उपभोक्ताओं पर 6.93 करोड़ रूपये बकाया है । अधीक्षण अभियन्ता वीरभद्र सत्यार्थी ने बताया है यह उपभोक्ताओं को छूट पाने का अन्तिम मौका है।
अलर्ट: 13 मार्च के बाद शून्य बैलेन्स होने पर अपने आप कट जायेगी बिजली
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 लखनऊ ने पूरे प्रदेश में 13 मार्च से नई व्यवस्था लागू कर दी है। प्रदेश में 13 मार्च से स्मार्ट प्री-पेड व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जायेगी । इस दौरान प्री-पेड उपभोक्ताओं के खाते में बैलेन्स शून्य हुआ, तो बिजली अपने आप कट जायेगी । प्रदेश में प्री-पेड मीटर लगाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। पावर कारपोरेशन ने इसे 13 मार्च से पूरी तरह लागू करने का आदेश दिया है। इस तिथि के बाद यदि प्री-पेड स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता के खाते में बैलेन्स खत्म होता है, तो उसकी बिजली स्वतः ही कट जाएगी। इस सम्बन्ध में उपभोक्ताओं को अलर्ट मैसे भी भेजे जा रहे हैं । इसमें अपने बैलेन्स को चैक करके एवं उसके सकारात्मक बैलेन्स बनाये रखने की अपील की जा रही है । साथ ही बताया जा रहा है कि रिचार्ज उ0प्र0 पावर कारपोरेशन की वेबसाइट, मोबाइल एप, भीम, फोन-पे, गूगल-पे आदि डिजिटल माध्यम से घर बैठे किया जा सकता है । इसके अलावा विभागीय काउण्टर पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है ।
यह भी अवगत कराया गया कि जनपद ललितपुर में विद्युत विभाग के 1.67 लाख विद्युत उपभोक्ताओं में से 32 हजार उपभोक्ताओं के यहॉ स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं जिनमें से 31 हजार 600 मीटर प्री-पेड किऐ जा चुके हैं । इन उपभोक्ताओं की जो सिक्योरिटी विभाग में जमा है, उसे शुरूआती रिचार्ज के रूप में समायोजित किया जा रहा है ।
अधीक्षण अभियन्ता वीरभद्र सत्यार्थी द्वारा सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर का बैलेन्स निगेटिव में चल रहा है। वह तुरन्त ऐप डाउनलोड कर अपने मीटर का रिचार्ज कर लें अथवा विद्युत विभाग के कैश काउण्टर/विद्युत उपकेन्द्र/उपखण्ड कार्यालय/ खण्ड कार्यालय में पहुॅचकर सम्पर्क करते हुए अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं और विद्युत विच्छेदन जैसी असुविधा से बचें । उपभोक्ताओं द्वारा अपनी समस्या के समाधान हेतु केन्द्रीयकृत टोल फ्री नम्बर 1912 पर भी दर्ज करा सकते हैं।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




