जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुधासागर ससंघ की अगुवाई को लेकर जैन समाज उत्साहित आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

ललितपुर। जैन संत तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ससघ ललितपुर नगर आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह का महौल है स्वयंसेवी संस्थाओं ने नगर को तोरणद्वार और वैनर पोस्टरों से सुसज्जित किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 14 मार्च को प्रातःकाल मुनि श्री सुधासागर महाराज अपने संघस्थ साधुओं के साथ ज्ञानोदय तीर्थ से प्रातः 7 बजे विहार करते हुए नेहरूमहाविद्यालय मार्ग पहुंचेंगे जहां मुनिसंघ की भव्य अगुवाई दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में जैन समाज करेगी। भव्य शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से मवेशीवाजार, आजादचौक, घंटाघरचौक, से तुवन चौराहा होते हुए वर्णीकालेज चौराहा से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंचेगी जहाँ मुनि श्री धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे।

अगुवाई को लेकर जैन पंचायत के अध्यक्ष ड० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी सहित श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, अनिल जैन अंचल राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, संजीव जैन सीए नरेन्द्र जैन छोटै पहलवान, अरविन्द जैन आप्टीषियन धन्यकुमार जैन एड, संजय रसिया, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान सहित अनेकों प्रमुख लोग सकिय है। महिला मण्डल ने जलूस की अगुवाई को लेकर भव्य तैयारियां की है। गौरतलव रहे कि मुनि श्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में आगामी 28 मार्च से देवोदय तीर्थ देवगढ एवं शान्तोदय तीर्थ जहाजपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा का आयोजन है।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button