शाखा प्रबंधक की बड़ी लापरवाही,बाहरी व्यक्ति को सौंपे है बैंक और एटीएम खोलने और बन्द करने जिम्मेदारी,

मड़ावरा ललितपुर : भारतीय स्टेट बैंक बुदनी मडावरा मैं अनाधिकृत पहुंच का मामला सामने आया जहां बैंक में बड़ी लापरवाही देखने को मिलती है , शाखा खोलने और बन्द करने का काम बाहरी व्यक्ती करता है जो बैंक में किसी भी पद पर तैनात नहीं है खोलते और बन्द करते समय कोई अधिकृत कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहता है इसके अलावा इस बाहरी व्यक्ति को भ्रष्टाचार के लिए भी उपयोग किया जाता है केसीसी ग्राहकों से लेन देन शाखा प्रबंधक की शह पर यही व्यक्ति करता है

इसके साथ ही शाखा के कर्मचारियों के कंप्यूटर सिस्टम पर निजी कम्पनी द्वारा लगा लड़का बैठा नजर आता हैं साथ ही काउंटरो के अंदर भी बाहरी व्यक्ती और निजी कम्पनी द्वारा लगे लड़के नजर आते है ये सारा सिलसिला काफी समय से चल रहा है इन सारी चीजों को बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ देखा जा सकता है इन गंभीर मामलों का संबंधित अधिकारी संज्ञान लें और लापरवाही बरतने वाले पर उचित कार्यवाही करें
संवाददाता भरत तिवारी मड़ावरा




