उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरशिक्षण संस्थान

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बने युवा, नियमों के पालन की दिलाई शपथ

महरौनी, ललितपुर।
स्व. रविन्द्रानन्द बडौनियां महाविद्यालय महरौनी के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तृतीय दिवस पर चयनित ग्राम किसरदा में सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस प्रभारी दयाराम झां ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा सड़क पर लगे गति नियंत्रक संकेतों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मद्यपान या किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए तथा नशे की अवस्था में वाहन चलाना गंभीर अपराध है।

वहीं प्रवक्ता हरिहर मोहन तिवारी ने सड़क सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय निर्धारित लेन का पालन करें, ओवरटेक से बचें और नो-एंट्री संकेतों का ध्यान रखें। उन्होंने सीट बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग को जीवन रक्षा के लिए आवश्यक बताते हुए गति पर नियंत्रण रखने की भी अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
एनएसएस शिविर को सफल बनाने में राम मोहिनी कौशिक, नीतू पुरोहित और सलमान राजा का सराहनीय सहयोग रहा।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button