कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुईं यूपी बोर्ड परीक्षाएं

महरौनी, ललितपुर।
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महरौनी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।
परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र कुमार के निर्देशन में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक महेश्वरी प्रसाद तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार की निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई।
विद्यालय के परीक्षा प्रभारी करुणाशंकर ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा संचालन में साहिल जैन, रामकुमार कुशवाहा, शैलेन्द्र श्री माली, आनंद सिरवैया, शशिकांत मिश्र और अनामिका कौशिक सहित कर्मचारी शंकर, अखिलेश, कैलाशनारायण, मनु और खुशबू भी उपस्थित रहे और सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया।
परीक्षा समापन के बाद केंद्र व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकीं।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




