*कल आयेंगे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, जिला प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण* *डीएम, एसपी ने आयोजन स्थलों का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं, जनप्रतिनिधियों से की वार्ता* *प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, दिये सख्त निर्देश*

ललितपुर। माननीय उप मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्या के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने अपने प्रशासनिक टीम के साथ आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रुप दिये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने हैलीपैड से लेकर आयोजन स्थलों तक जाने व वापस आने तक की सारी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए सख्त निर्देश दिये कि किसी भी व्यवस्था में चूक नहीं होनी चाहिए, सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मिलकर कार्यक्रम को साझा किया और अधिकारियों को समन्वय में रहते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
*जिलाधिकारी द्वारा माननीय जी के तहसील मड़ावरा अंतर्गत सभी कार्यक्रमों के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव एवं ललितपुर मुख्यालय अंतर्गत सभी कार्यक्रमों के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार यादव व मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान को नोडल बनाया है, इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, खाद्य सुरक्षा, अग्निशमन, विद्युत, नगर पालिका, खण्ड विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, सूचना, मजिस्ट्रेट व रिजर्व में भी अधिकारी लगाये गए हैं।*
निर्धारित प्रॉटोकॉल के अनुसार मा0 उप मुख्यमंत्री जी कल प्रातः 10ः25 बजे लोवर रोहिणी बांध पर बने हैलीपेड पर उतरकर 10ः35 बजे श्री दिगम्बर पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे, इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

इसके उपरान्त कारीटोरन से प्रस्थान करके 12ः10 बजे पुलिस लाइन में बने हैलीपैड पर उतरकर 12ः20 बजे गिन्नौट बाग में आयोजित मण्डलीय सरस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग करेंगे। यहां पर उनके द्वारा कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया जाएगा तथा परिसर में लगायी गई विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल बनाया गया है। 12ः35 बजे होटल अमर पैलेस में आयोजित पं0 दीनदयाल उपाध्याय महाभियान-2026 में सम्मिलित होंगे। इसके लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार यादव को नोडल बनाया गया है।
मा0 उप मुख्यमंत्री जी 14ः30 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में मा0 जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे तदोपरान्त 15ः05 बजे पुलिस लाइन हैलीपैड से लखनऊ के प्रस्थान करेंगे।
निरीक्षण के दौरान मा0 सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




