*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत मंत्र उच्चारण व निकाह पढ़ने के साथ दाम्पत्य सूत्र में बंधे 250 जोड़े* *सरकार की मंशा ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ के आधार पर सभी वर्गों को मिल रहा है लाभ*

ललितपुर। *उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के अंतर्गत गुरुवार को शहर के गिन्नोट बाग में 250 जोड़ों का विवाह मंत्रोच्चारण व निकाह पढ़ने के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें 235 हिन्दु और 15 जोड़े मुस्लिम समुदाय के शामिल रहे।* सभी जोड़ों को मा0 जनप्रतिनिधिगणों व जिले के आला अधिकारियों ने मंगलकामनाएं देते हुए योजना के लाभ से लाभान्वित किया, जिमसें प्रत्येक जोड़े को 01 लाख रुपए का आर्थिक लाभ मिला।
*कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद*
कार्यक्रम में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्द्र रावत, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन, एमएलसी प्रतिनिधि अतुल निरंजन एवं केदारनाथ तिवारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने भगवान श्री गणेश जी का पूजन कर वर-बधु को सुखद दाम्पत्य जीवन का आर्शीवाद दिया।
*क्या बोले जनप्रतिनिधि*
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री, मा0 सदर विधायक, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग व समुदाय के व्यक्यिों तक पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, आज यहां न ता कोई हिन्दु है और न ही मुस्लिम, सभी योजना के लाभार्थी हैं। सबका साथ-सबका विकास ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान सरकार गरीबों के सपने साकार कर रही है, वर्तमान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा जनता के कल्याण के लिए जो भी कार्य कराये जा रहे हैं, वे सराहनीय है, जिनका लाभ आज प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सीधे मिल रहा है।
*निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सभी वर्गों को मिला लाभ*
सरकार की मंशा ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ को साकार करते हुए जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के निर्देशन में सभी वर्गों के जोड़ों का सामूहिक विवाह जिला प्रशासन द्वारा सम्पन्न कराया गया, जिसमें 235 जोड़े हिन्दु व 15 जोड़े मुस्लिम समुदाय के थे, सभी को निष्पक्ष रुप से योजना का समान लाभ दिया गया। इन 250 जोड़ों में नगर निकायों के 48 जोड़े तथा विकास खण्डों के 202 जोड़े शामिल रहे।
*बायोमेट्रिक व फेस रीडर के माध्यम से हुआ जोड़ों का सत्यापन*
जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए पूर्व से ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं, साथ ही बायोमेट्रिक मशीन व फेस रीडर के माध्यम से जोड़ों का सत्यापन कराया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए पंचायती राज विभाग, नगर पंचायत महरौनी, पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को तैनात किया गया और आयोजन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया।
*ऐसे लें योजना का लाभ*
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल https://cmsvy.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, आवेदक को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और आधार कार्ड के साथ फॉर्म जमा करना होगा। इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रति युगल 1,00,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें से रु० 60,000.00 कन्या के बैंक खाते में अन्तरित किए जाते हैं, रु० 25,000.00 के वैवाहिक उपहार वर-वधू को विवाह के समय उपलब्ध करवाई जाती है। रु० 15,000/- प्रति जोड़ा आयोजन कार्यक्रम हेतु जैसे- भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु व्यय की जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




